Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की बैठक में प्रखंड कमेटी का विस्तार, नीतेश प्रखंड मंत्री एवं बब्लू रविदास बने प्रखंड संयोजक

On: September 25, 2025 2:36 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा/कन्हाचट्टीः विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल की महत्वपूर्ण प्रखंड स्तरीय बैठक बुधवार को कन्हाचट्टी प्रखंड के स्याल बगीचा में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन की मौजूदा समिति को भंग करके नई जिम्मेदारी सौंपना और कार्यकर्ताओं को संगठन के सिद्धांतों और उद्देश्यों से अवगत कराना था। बैठक में जिला मंत्री सुधीर कुमार, बजरंग दल के जिला संयोजक अंकित पांडेय और सह संयोजक ठाकुर राकेश रंजन समेत विहिप और बजरंग दल के कई प्रमुख पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में पुरानी प्रखंड समिति को भंग करने की घोषणा करते हुए संगठन को नई ऊर्जा और दिशा देने के लिए नई समिति का गठन किया गया। जिसमें नीतेश कुमार सिंह को प्रखंड मंत्री और बब्लू रविदास को प्रखंड संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में जिला मंत्री सुधीर कुमार ने विश्व हिंदू परिषद के उद्देश्यों और कार्यों के बारे में विस्तार से बताते हुए संगठन के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला, जो धर्म, संस्कृति और समाज सेवा के क्षेत्र में काम करते हैं। वहीं, बजरंग दल के जिला संयोजक अंकित पांडेय ने बजरंग दल के ध्येय वाक्य सेवा, सुरक्षा, संस्कार की महत्ता को समझाया। उन्होंने बताया कि बजरंग दल का मुख्य लक्ष्य समाज में सेवा भाव, नागरिकों की सुरक्षा और भारतीय संस्कृति तथा संस्कारों की रक्षा करना है। प्रखंड समिति के गठन के बाद, चीरीडीरी पंचायत की समिति का भी विस्तार किया गया। पंचायत अध्यक्ष अमित सिंह को, मंत्री उपेंद्र रजक, संयोजक राहुल सिंह, सह संयोजक पीयूष कुमार सिंह को बनाया गया। बैठक में कई अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे, जिन्होंने नई समिति को शुभकामनाएं दी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नाबालिग से छेड़खानी और वीडियो वायरल करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

जंगल में दस्तावेजों का अंबार: भारी मात्रा में वोटर, एटीएम और पैन कार्ड मिलने से हड़कंप!

विशेष मतदाता पुनरीक्षण को लेकर बीएलओ और सुपरवाइजरों को दिया गया प्रशिक्षण

JMM युवा मोर्चा की नई प्रखंड कमेटी का गठन; मिथिलेश बने अध्यक्ष, रजनीश को मिली सचिव की कमान!

मुख्य मार्ग: खोटाही पुल बना मौत का फांस, सड़क पर बने जानलेवा गड्ढे दे रहे दुर्घटना को आमंत्रण!

झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक ने बांटे 8 लाख के बीमा चेक; वित्तीय साक्षरता शिविर में फर्जीवाड़े से बचने के सिखाए गुर!

कोल परिवहन में अब 2 ड्राइवर अनिवार्य, 6 घंटे से अधिक परिचालन पर SDO का सख्त निर्देश!

डीसी के आदेशों को ठेंगा दिखा रहे मयूरहंड के शिक्षक! मुख्यालय छोड़ हजारीबाग से कर रहे अप-डाउन

पुलिस का ऑपरेशन क्लीन: 20.40 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ केरेडारी का युवक गिरफ्तार!

भंडरा: एक घंटे की बारिश और थम गई मुख्य बाजार की रफ्तार, सड़क बनी दरिया, छात्र और राहगीर बेहाल

लोहरदगा जिला स्थापना दिवस के अवसर पर 17 मई को आयोजित होगा विकास मेला

कल्याण अस्पताल में मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 214 मरीजों की हुई निशुल्क जांच

Leave a Comment