गिद्धौर(चतरा)। भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश महामंत्री सह राज्य सभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू बुधवार को गिद्धौर प्रखंड पहुंचे। भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता के दिंवगत पिता रघुवीर सिंह भोगता के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल हुए एवं श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही परिवजनों को सांतवना देते हुए कहा कि इस पीड़ा में संगठन आप सबों के साथ खड़ी है। तत्पश्चात उपस्थित कार्यकर्ताओं से सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम को सफलता पूर्वक संपन्न कराने हेतु आग्रह करते हुए संगठन मजबुती पर बल दिया। भाजपा प्रदेश मंत्री के साथ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक शर्मा, जिला महामंत्री मृत्युंजय सिंह, मंडल अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि कपिल कुमार, भाजपा प्रखंड महामंत्री सह सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष सुजित जयसवाल, बिंदेश्वरी यादव, जिला विधायक प्रतिनिधि बिजय दांगी, भाजयुमो प्रदेश मंत्री अमित साहू, जिला मंत्री बासुदेव दांगी, पत्थलगडा मंडल अध्यक्ष सतीश दांगी, श्रीकांत राणा, वरिष्ठ नेता निर्भय ठाकुर, सुभम सिंह, संजय यादव, मिनु मित्ता, मंजु देवी, संजीत कुमार, रामचंद्र सिंह भोगता, जिम्मेदार सिंह भोगता, शुभम कुमार आदि शामिल थे।
भाजपा प्रदेश महामंत्री सह राज्य सभा सांसद पहुंचे पार्टी जिलध्यक्ष के दिंवगत पिताज के श्राद्ध कार्यक्रम में

On: September 25, 2025 2:42 AM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

















Total Users : 911492
Total views : 2653232