गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में बीते देर शाम डांडिया गरबा नृत्य का विधिवत उद्घाटन सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष, डांडिया गरबा नृत्य अध्यक्ष प्रेम राणा, सेवानिवृत शिक्षक श्याम सुंदर दांगी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य महादेव दांगी समेत अन्य ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान सेवानिवृत शिक्षक श्याम सुंदर दांगी ने कहा कि डांडिया गरबा नृत्य पहले मुंबई में हुआ करता था। आज के दौरे में गिद्धौर, पेक्सा, पहरा समेत अन्य गांवों में इसका भव्य आयोजन हो रहा है। उन्होंने कहा कि गरबा नृत्य भक्ति, ऊर्जा और एकता को दर्शाता है। इस कार्रूक्रम में गोल घेरे में नृत्य किया जाता है। उन्होंने ने डांडिया-गरबा नृत्य की बेहतर प्रस्तुति को लेकर डांडिया गरबा नृत्य अध्यक्ष की जमकर सराहना की। मौके पर नृत्य के कोषाध्यक्ष देवदीप पासवान, कपिल राणा, बिनोद दांगी, संतोष दांगी जयगुरुदेव, प्रकाश दांगी, मंटू कुमार, कैमरा मैंन आनंद कुमार समेत ग्रामीण उपस्थित थे।
डांडिया-गरबा नृत्य का शुभारंभ, बच्चियों ने दिखाई कलाकारी

On: September 23, 2025 9:34 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

















Total Users : 1119431
Total views : 2938010