कुंदा (चतरा)। नव युवक संघ दुर्गा क्लब पूजा समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं। पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष ढाई लाख की लागत से भव्य और आकर्षक दुर्गा पूजा पंडाल बनाया जा रहा है। सदस्यों ने बताया कि विगत कई दशकों से कुंदा में माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना की जा रही है और इस वर्ष भी पूजा को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। पंडाल का निर्माण कार्य बंगाल के कुशल कारीगरों द्वारा जोरों पर है। पूजा समिति के सदस्य दिन-रात पंडाल को और भी आकर्षक बनाने के लिए काम कर रहे हैं।पूजा का भव्य संचालन हो सके इसके लिए पूजा समिति के लोग प्रखंड मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर चंदा संग्रहण जुटे हुए हैं।सदस्यों ने बताया कि पूजा के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।वही स्थानीय लोगों में दुर्गा पूजा को लेकर काफी उत्साह है और वे पूजा पंडाल को देखने के लिए उत्सुक हैं। पूजा समिति के सदस्यों ने कहाँ है की जल्द ही भक्तगण आकर्षक व भव्य पंडाल का आनंद लें सकेंगे।
ढाई लाख की लागत से बनाया जा रहा भव्य दुर्गा पूजा पंडाल, अंतिम रूप देने में जुटे हैं बंगाल के कुशल कारीगर

On: September 23, 2025 8:31 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 1069593
Total views : 2868409