पत्थलगड़ा(चतरा)। सोमवार को पत्थलगड़ा प्रखंड के विभिन्न पूजा पंड़ालों के साथ लेंबोईया पहाड़ी पर आवस्थित माता भगवती मंदिर में कलश स्थापन के साथ शारदीय नवरात्र का अनुष्ठान प्रारंभ हो गया। प्रखंड में सुभाष चौक पत्थलगड़ा, नावाडीह, नोनगांव, कुलेश्वरी मंदिर क़ुब्बा, उपरेली क़ुब्बा व लेम्बोइया पहाड़ी पर देवी स्थान में नौ दिवसीय शारदीय नवरात्र का आयोजन किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ भव्य कलश सह शोभा यात्रा के साथ किया गया। इस दौरान दुर्गा मंडप सुभाष चौक के कलश यात्रा में 501 कन्याएं व महिलाएं कलश के साथ्सा शामिल हुई। इसके अलावे नावाडीह, नोनगांव, कुब्बा में भी काफी कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिप उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी, जिप सदस्य रामसेवक दांगी, सीओ उदल राम, थाना प्रभारी राकेश कुमार, सांसद प्रतिनिधि आशीष दांगी, पूर्व जिप सदस्य सुनीता देवी, मुखिया राधिका देवी, पंसस मीना देवी, अनिल दांगी, पूर्व मुखिया कुसुमलता कुशवाहा आदि शामिल हुए। समिति द्वारा अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं मुख्य अतिथि श्री तिवारी व अन्य ने कन्याओं व महिलाओं को कलश देकर रवाना किया। कलश यात्रा पूजा पंडाल से बरवाडीह, पत्थलगड़ा, सिंघानी आदि गांवों का भ्रमण करते हुए नदी पहुंची,जहां आचार्य अक्षयवट दयाल शर्मा व नरेश पांडेय के द्वारा विधिवत गंगा पूजन के साथ पवित्र जल कलश में भरवाया गया। इसके बाद पूजा पंड़ालों व मंदिरों में कलश स्थापना कर नौ दिवसीय शारदीय नवरात्र का शुभारंभ किया गया। कलश यात्रा में पूजा समिति महेन्द्र दांगी, उपाध्यक्ष हरीश दांगी, महेश दांगी, सचिव चूरामन प्रजापति, कोषाध्यक्ष उदय अग्रवाल, उप कोषाध्यक्ष मुकेश दांगी, सुनील सिंह, सनोज दांगी, सचिन राज, त्रिभुवन प्रसाद, अमित तिवारी, प्रकाश ठाकुर, बासुदेव दांगी, सुधीर ठाकुर, शुभम भास्कर, राजकुमार रजक समेत काफी संख्या लोग शामिल थे।
---Advertisement---
और पढ़ें

राजेंद्र प्रसाद खत्री के स्वास्थ्य में सुधार के शुभ संकेत, रांची के राज अस्पताल में भर्ती; शुभचिंतकों ने जाना हाल

उपायुक्त ने प्राथमिक विद्यालय, आंगनवाड़ी केंद्र, जनवितरण प्रणाली दुकान, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेत कई योजनाओं का किया निरीक्षण*

सनसनी: मिटको कॉलोनी में महिला की गला रेतकर निर्मम हत्या; स्कूल से लौटे मासूम बेटे ने देखी माँ की खून से लथपथ लाश

जंगल है तो मंगल है, श्री श्री रविशंकर के जन्मदिवस पर सिसई के जंगलों में पेड़ों को बांधा गया रक्षासूत्र!

















Total Users : 963281
Total views : 2723468