चतरा। सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने को लेकर हंटरगंज थाना कांड संख्या 165/2025 के दो आरोपी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दोनो के कब्जे से एक सफारी बीआर 02एफयू 2957, एक स्मार्ट फोन, दो कीपैड मोबाइल सहित अन्य नौकरी को लेकर बहाल करने वाले फर्जी कागजात पुलिस ने बरामद किया है। थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि थाना क्षेत्र के काशीकेवाल निवासी राम कुमार प्रसाद के पीड़ित पुत्र पंकज कुमार ने रेलवे में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर फ्रॉड करने वाले दो आरोपियों के खिलाफ लिखित आवेदन दिया था। जिसके आधार पर थाना कांड संख्या 165/2025 दर्ज कर तत्परता के साथ आरोपी बिहार के पटना जिले के आलमगंज थाना क्षेत्र के बिस्कोमान कॉलौनी हाउस नंबर बी 76 निवासी गोपाल वर्मा के 45 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार व बिहार के औरंगाबाद जिले के गोह थाना क्षेत्र अंतर्गत सकीम सिगड़ी निवासी रामनारायण शर्मा के 40 वर्षीय पुत्र धीरेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया है। छापेमारी दल में थाना के साथ सब इंस्पेक्टर नितेश प्रसाद व अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।
---Advertisement---
और पढ़ें

दरिंदगी: मुजफ्फरपुर में खेलते-खेलते लापता दो चचेरी बहनों की बेरहमी से हत्या, चिमनी के पास मिले क्षत-विक्षत शव





















Total Users : 965249
Total views : 2726101