Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

नवरात्रि पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न, सभी पूजा पंडाल में सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश

On: September 21, 2025 8:50 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

प्रतापपुर/सिमरिया(चतरा)। आगामी दुर्गा पूजा व नवरत्रि पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक प्रतापपुर व सिमरिया थाना परिसर में रविवार को हुई। प्रतापपुर में बैठक की अध्यक्षता अंचल अधिकारी विकास कुमार टुडू व संचालन थाना प्रभारी कासिम अंसारी ने किया। बैठक में दुर्गा पूजा त्योहार को शांति और सौहार्द मनाने की अपील की गई। अधिकारियों ने गाइडलाइन और नियमों के बारे में दुर्गा पूजा समितियों के सदस्यों को जानकारी दी। उपस्थित मुखिया और पूजा कमेटी के सदस्यों ने भरोसा दिलाया कि शांतिपूर्वक वातावरण में पर्व मनाएंगे और सरकारी गाइडलाइन का पालन करेंगे। थाना प्रभारी ने सभी पूजा पंडाल में सीसीटीवी कैमरा लगाने व 3 अक्टूबर को दिन में ही प्रतिमा विसर्जन करने की बात कही। इसके अलावे थाना प्रभारी ने कहा कि प्रखंड के सभी पूजा कमेटी के अध्यक्ष एवं वॉलिंटियर का परिचय पत्र थाना में जमा कर दें साथ ही साथ जो वालंटियर होंगे उन सभी का एक ही तरह का ड्रेस कोड होगा, जो पूजा कमेटी अपने स्तर से व्यवस्थित करेगी। बैठक में प्रतापपुर दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष रोहित कुमार, गौतम कुमार, सन्मुख यादव, गजवा मुखिया पति अशोक यादव, फिरोज आलम, राजन कुमार, मिस्टर आलम अशरफी, ऋषि कुमार, सासो खान, संतोष गुप्ता, संतोष गुप्ता धीरेंद्र कुमार, नीतीश आदित्य सहित अन्य शामिल थे। जबकी सिमरिया थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी सुर्य प्रताप सिंह ने की। उन्होंने सभी पूजा समितियों को निर्देश दिया कि पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरा लगाने के साथ अग्नी रोधक व्यवस्था करान है। मोके पर पुलिस निरिक्षक सनोज कुमार चौधरी, सीओ गौरव कुमार राय, पूर्व जिप सदस्य जयप्रकाश सिंह, जिप सदस्य देवनंदन साहु, प्रमुख रोहन साहु, सभि मुखिया, दुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष, सचिव एवं काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जंगल में दस्तावेजों का अंबार: भारी मात्रा में वोटर, एटीएम और पैन कार्ड मिलने से हड़कंप!

विशेष मतदाता पुनरीक्षण को लेकर बीएलओ और सुपरवाइजरों को दिया गया प्रशिक्षण

JMM युवा मोर्चा की नई प्रखंड कमेटी का गठन; मिथिलेश बने अध्यक्ष, रजनीश को मिली सचिव की कमान!

मुख्य मार्ग: खोटाही पुल बना मौत का फांस, सड़क पर बने जानलेवा गड्ढे दे रहे दुर्घटना को आमंत्रण!

झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक ने बांटे 8 लाख के बीमा चेक; वित्तीय साक्षरता शिविर में फर्जीवाड़े से बचने के सिखाए गुर!

कोल परिवहन में अब 2 ड्राइवर अनिवार्य, 6 घंटे से अधिक परिचालन पर SDO का सख्त निर्देश!

डीसी के आदेशों को ठेंगा दिखा रहे मयूरहंड के शिक्षक! मुख्यालय छोड़ हजारीबाग से कर रहे अप-डाउन

पुलिस का ऑपरेशन क्लीन: 20.40 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ केरेडारी का युवक गिरफ्तार!

भंडरा: एक घंटे की बारिश और थम गई मुख्य बाजार की रफ्तार, सड़क बनी दरिया, छात्र और राहगीर बेहाल

लोहरदगा जिला स्थापना दिवस के अवसर पर 17 मई को आयोजित होगा विकास मेला

कल्याण अस्पताल में मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 214 मरीजों की हुई निशुल्क जांच

साप्ताहिक हाट में कोल वाहनों का तांडव, घंटों लगा रहा महाजाम; बाजार में मची अफरा-तफरी!

Leave a Comment