पत्थलगड़ा (चतरा)। रविवार को पत्थलगड़ा प्रखंड सभागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकार तत्वाधान में मेगा सशक्तिकरण सह विधिक शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे जिला जज एवं अपर सत्र न्यायाधीश पंचम पूर्णेन्दु शर्मा, प्रभारी बीडीओ उदल राम उपस्थित थे। इस दौरान न्यायाधीश ने कहा कि सामाजिक तौर पर छोटे-मोटे मामले गांव में ही निपटारा किया जाए। साथ ही उन्होंने जानकारी दी की सभी जरूरत मंद लोगों तक कानून की जानकारी होनी चाहिए। इसे लेकर निःशुल्क जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाता है। जरूरतमंद व गरीब लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा निःशुल्क वकील की व्यवस्था दी जाती है। ताकि सभी को न्याय का अधिकार मिल सके। इसके बाद जिला जज ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 05, कल्याण विभाग से साइकिल 20, श्रम विभाग से श्रमिक मजदूरों का कार्ड 05, जन्म प्रमाण पत्र 05, मृत्यु प्रमाण पत्र 01, एवं जेएसएलपीएस के तहत महिला समूह को 11 लख रुपए का चेक वितरण किया। मौके पर मुखिया संदीप कुमार सुमन, कुमारी संगीता सिन्हा, सांसद प्रतिनिधि आशीष दांगी, एसआई विजय कुमार, एटीएम रवि कुमार, पंचायत सचिव राकेश प्रसाद, मो. असलम, नजीर सत्येंद्र कुमार, पीएलवी मुनीलाल दांगी, रविंद्र कुमार दांगी, प्रखंड कर्मी एवं अंचल कर्मी आदि उपस्थित थे।
मेगा सशक्तिकरण सह विधिक शिविर का आयोजन

On: September 21, 2025 8:41 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 1074668
Total views : 2875660