गुमला: श्री सर्वेश्वरी समूह एक ऐसी संस्था है जिसके उद्भभव के पीछे एक विलक्षण प्रेरणा और अदृश्य शक्ति कार्य कर रही है। इस संस्था के संस्थापक परमपूज्य अघोरेश्वर महाप्रभू ने काशी जैसी नगरी में 21 सितंबर 1961 को श्री सर्वेश्वरी समूह नामक संस्था की स्थापना कर अघोर परंपरा को एक नई और ऊर्जायुक्त प्रतिष्ठा, दिशा व भावभूमि प्रदान की। लोककल्याणकारी कार्यों के उन्नीस सूत्री मूल उद्देश्यों से आच्छादित इस संस्था का 65 वां स्थापना दिवस पूरे देश समेत विदेशों में भी स्थापित समूह की शाखाओं में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस मौके पर समूह की गुमला शाखा में भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।जिसके तहत सुबह में प्रभात फेरी का आयोजन किया गया।शाखा उपाध्यक्ष अजय प्रसाद की अगुवाई में निकाला गया प्रभात फेरी नगर के विभिन्न मुख्य पथों का परिभ्रमण करते हुए समूह के आश्रम तक पहुंची।इस दौरान भक्तगण मां सर्वेश्वरी की जय हो, अघोरेश्वर महाप्रभू की जय हो, मां गुरु की जय हो तथा हर हर महादेव का जयकारा लगा रहे थे। साथ हीं फूलों से सजे वाहन में अधिष्ठापित परमपूज्य अघोरेश्वर महाप्रभू के चित्र को नगर में जगह जगह पर श्रद्धालुओं के द्वारा श्रद्धा से पूजन आरती भी किया गया।
प्रभात फेरी के पश्चात आश्रम प्रागंण में पूजन आरती और उपाध्यक्ष द्वारा सफल योनी का सस्वर पाठ किया गया। इसके बाद सभी श्रद्धालुओं की उपस्थिति में श्री सर्वेश्वरी समूह का ध्वजारोहण कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। कार्यक्रम के अंत में आश्रम प्रागंण में हीं श्री सर्वेश्वरी समूह का हमारे व्यक्तित्व पर प्रभाव विषयक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं क्रमशः विनय लाल, भोला नाथ दास, आदर्श कुमार, योगेन्द्र प्रसाद, हेमलता यादव, सौरभ गुप्ता, सलोनी गुप्ता, अनुपमा विनायक, दीक्षा गुप्ता द्वारा समूह के कार्यवृत्त, उद्देश्यों आदि पर अपना अपना विचार साझा किया गया। मांडवी रानी ने अपने भजन से तो ऋषिकेश यादव ने कविता पाठ कर सबों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन अजय सिन्हा के द्वारा किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम में शाखा के सैकड़ों सदस्यों ने शिरकत किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन शाखा मंत्री विपिन कुमार सिन्हा के द्वारा किया गया।जब कि कार्यक्रम के दौरान अहले सुबह से काफी संख्या में जुटी माताओं का महिला संगठन की नीता हरीतिमा के द्वारा आभार ज्ञापित किया गया

















Total Users : 1122976
Total views : 2942660