सिमरिया (चतरा)। सिमरिया प्रखंड कार्यालय सभागार में शनिवार को दुर्गा पूजा को लेकर प्रखंड स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्रदेव प्रसाद ने किया। उन्होंने सभी पूजा समिति को निर्देश दिया कि सभी पूजा पंडालों मे सीसीटीवी कैमरा लगाना है। अगिनि रोधक सामान पंडालों में रखना आवश्यक है। वहीं प्रतिमा विसर्जन के पहले जलाशयों का निरीक्षण करने, वहां तेराक की व्यवस्था करने की बात कही गई। आगे कहा कि प्रशासन की नजर सोशल मीडिया पर रहेगी, सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार के भड़काऊ एवं आपत्तिजनक पोस्ट करना गैर कानूनी है। ऐसे पोस्ट करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर पूर्व जिप सदस्य जयप्रकाश सिंह, जिप सदस्य देवनंदन साहु, प्रमुख रोहन साहु, उपप्रमुख दामोदर गोप, सभी पंचायत के मुखिया, दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष, सचिव एवं काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
बीडीओ के अध्यक्षता में हुई प्रखंड स्तरीय शांति समिति की बैठक, लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

On: September 21, 2025 12:47 AM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 1074671
Total views : 2875671