Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

1. 11 पंडालों में होगी पूजा, अधिक भीड़ वाले जगह में पब्लिक एड्रेस की करें व्यवस्था 2. निषेध मादक पदार्थ रोकथाम को लेकर चलाया गया जागरुकता अभियान 3. पशुपालन विकास योजना को लेकर ग्राम सभा का आयोजन

On: September 21, 2025 12:55 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

11 पंडालों में होगी पूजा, अधिक भीड़ वाले जगह में पब्लिक एड्रेस की करें व्यवस्था

गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर थाना परिसर में दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण मानने को लेकर शनिवार को शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता अंचलाधिकारी अनंत सयनम विश्वकर्मा व संचालन महादेव दांगी ने किया। बैठक में बताया गया कि प्रखंड में इस वर्ष लगभग 11 पंडालों में दुर्गा पूजा होगी। पुलिस अवर निरीक्षक सोनी खालखो व सुनील कुमार सिंह पूजा में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पंडलों में इलेक्ट्रॉनिक से संबंधित बिजली तार से बचाव, आग से सुरक्षित रहने एवं आग से बचने की व्यवस्था बनाने की बात अध्यक्षों से कही। पंडालों में सीसीटीवी कैमरा लगाने वं ड्रोन कैमरा से देखरेख करने की बात कही गई है। उपरोक्त व्यवस्था पूजा समिति करेंगे। साथ ही पूजा पंडाल में महिला एवं पुरुषों को आने-जाने की व्यवस्था अलग-अलग बनाने की बात कही गई। वहीं मेला में भीड़ से कुछ दूर हटकर पब्लिक एड्रेस भी लगाने की बात अंचलाधिकारी ने कही। पूजा पंडाल में कार्यरत वॉलिंटियर की पहचान प्रशासन से कराने की बात कही। बैठक में सभी पूजा समिति के अध्यक्ष, डीजे साउंड ऑपरेटर के अलावे प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।

निषेध मादक पदार्थ रोकथाम को लेकर चलाया गया जागरुकता अभियान

गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत बारीसाखी पंचायत भवन में निषेध मादक पदार्थ रोकथाम को लेकर शनिवार को जागरूकता अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम एसआई सोनी खालखो के नेतृत्व में चलाया गया। जहां ग्रामीणों को जागरूक किया गया कि नशा को कहो ना जिंदगी को कहो हां, नशा छोड़ो। धूम्रपान से भविष्य का नुकसान होता है। इससे बचने की भी बाते बताई गई। मौके पर उप मुखिया विकास कुमार पांडेय, बिंदु देवी समेत दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

पशुपालन विकास योजना को लेकर ग्राम सभा का आयोजन

गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत पहरा पंचायत भवन में पशुपालन विभाग द्वारा ग्राम सभा का आयोजन शनिवार को मुखिया बेबी देवी के नेतृत्व में किया गया। ग्राम सभा में उपस्थित पंचायत सेवक प्रियंका प्रिया ने उपस्थित ग्रामीणों को पशुपालन से संबंधित योजनाओं के चयन को लेकर जानकारी दी। सभी को विभाग के बकरा विकास योजना, गाय विकास योजना, कुकुट, सुकर विकास योजना आदि की जानकारी दी गई। ग्राम सभा में समाजसेवी मुकेश कुमार साव, नागेश्वर यादव, विकास पासवान, विनय यादव, प्रदीप राम समेत अन्य उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दरिंदगी: मुजफ्फरपुर में खेलते-खेलते लापता दो चचेरी बहनों की बेरहमी से हत्या, चिमनी के पास मिले क्षत-विक्षत शव

धार भोजशाला विवाद पर ऐतिहासिक फैसला: हाई कोर्ट ने माना सरस्वती मंदिर; मुस्लिम पक्ष को दूसरी जगह जमीन मांगने का सुझाव

NEET UG 2026: 21 जून को होगी दोबारा परीक्षा; अगले साल से खत्म होगा OMR का झमेला, ऑनलाइन मोड में होगा एग्जाम

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़; ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस की छापेमारी, कई हिरासत में

जेठ में सावन का अहसास: मूसलाधार बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त; कई घरों के छप्पर उड़े

पेट्रोल-डीजल की किल्लत और कालाबाजारी पर DC सख्त; एंबुलेंस और आवश्यक सेवाओं को मिलेगी प्राथमिकता

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी दुकानदार गिरफ्तार, 19 दिन बाद मां की शिकायत पर पुलिस का बड़ा एक्शन

बिना OTP और बिना कॉल के खाते से उड़े ₹9500; साइबर ठगी का नया तरीका देख पुलिस भी हैरान

देर रात सड़क पर उतरे SDM, ओवरलोड वाहनों पर चला प्रशासन का हंटर; ₹2.65 लाख वसूला जुर्माना

मटका फोड़ आंदोलन पर राजद का तीखा पलटवार; भाजपा ज्वलंत मुद्दों से ध्यान भटकाने में व्यस्त

नवोदय विद्यालय का नाम रोशन, आदित्य राज बने स्कूल टॉपर; सीबीएसई 12वीं में लहराया सफलता का परचम

धरती के भगवान ने पेश की मिसाल, डॉ. एस. सी. नायक अब सप्ताह में दो दिन करेंगे मरीजों का मुफ्त इलाज!

Leave a Comment