सिमरिया (चतरा)। सिमरिया प्रखंड के उप स्वास्थ्य केंद्र शीला एवं डी 35वीं सशस्त्र सीमा बल के द्वारा शनिवार को केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना स्वस्थ नारी सशक्त परिवार योजना के तहत शीला पंचायत के इचाक गांव में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित हुई। जिसमें महिलाओं का स्वास्थ्य जांच कर मुफ्त में दवाइयां दी गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग के अंकिता कुमारी, प्रतिमा कुमारी, गीता कुमारी, विकास कुमार, मंजू देवी, सी छावनी के निरीक्षक अनिल कुमार चौरसिया, उप निरीक्षक अनिल कुमार, सहायक उप निरीक्षक संचार मुकेश कुमार मौर्य का अहम योगदान रहा।
---Advertisement---
और पढ़ें

विकास की दो बड़ी पहल, सीसीएल और एनटीपीसी के साथ एमओयू, वीरहोर परिवारों के आवास मरम्मत व मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों का होगा विकास




















Total Users : 909699
Total views : 2650644