Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

कलमबंद हड़ताल पर रहे जेएसएलपीएस कर्मी

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

कुंदा (चतरा)। झारखंड राज्य आजीविका कर्मचारी संघ के बैनर तले जेएसएलपीएस के कर्मियों ने 18 और 19 सितंबर तक दो दिवसीय कलमबंद हड़ताल किया। इस हड़ताल में कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर जेएसएलपीएस प्रखंड कार्यालय में प्रदर्शन किया और सभी कार्यों का बहिष्कार किया। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, वे सरकारी योजनाओं से जुड़े कार्यों में भाग नहीं लेंगे। उन्होंने कहा कि लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर सरकार और विभाग से संवाद कर रहे हैं, लेकिन संतोषजनक परिणाम नहीं मिल रहा है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार और विभाग उनकी मांगों पर शीघ्र विचार नहीं करेंगे, तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे, जिससे राज्य की आजीविका से जुड़ी योजनाओं के संचालन पर गंभीर असर पड़ सकता है। हड़ताल में सीसी तनु भारती, रीतलाल भुईया, रवि कुमार, अरविंद कुमार, एडमिन चंदन कुमार समेत अन्य कर्मचारी शामिल थे। सभी ने एक स्वर में कहा है कि आंदोलन उनके अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए है और जब तक समाधान नहीं निकलता है, आंदोलन जारी रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment