Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

बगरा में पुलिस चौकी स्थापित करने और सीसी कैमरा चालू कराने की उठी मांग

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

सिमरिया (चतरा)। सिमरिया प्रखंड के बागरा में प्रस्तावित पुलिस चौकी नहीं बनने से इन दिनो चोरों का आतंक बढ गया है। पिछले छह माह में एक दर्जन से अधिक चोरी के घटनाओं को अंजाम देकर आगत अपराधियों ने पुलिस और पब्लिक की नींद उड़ा दी है। आए दिन की घटना से आहत ग्रामीणों ने प्रस्तावित पुलिस चौकी स्थापित करने व बंद सरकारी सीसी कैमरा चालू कराने की मांग की है। साथ ही सीसी कैमरा में कैद चोरों के स्केच जारी करने की भी मांग की है। स्थानीय लोगों ने कहा कि पुलिस को इस पर तत्परता दिखानी होगी। पेट्रोलिंग पार्टी को भी बगरा मोड चौक पर गश्ती अनिवार्य करनी होगी। चोरो ने बगरा मोड, लुतीडीह आदि गांव को टारगेट कर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह ने कहां कि पुलिस लगातार छापामारी कर रही है। जल्द ही घटना को अंजाम देने वाले चोरों को गिरफ्तार कर लेगी। पुलिस गस्ती भी तेज कर दी गई है। गस्ती में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जायेगी। क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखना प्राथमिकता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment