Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा की गई सघन छापेमारी, गोबिंद जनरल स्टोर समेत कई दुकानों से एक्सपायरी सामान जब्त, दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाई

On: September 18, 2025 10:59 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गुमला: उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित  के निर्देशानुसार तथा अभिहित अधिकारी सह अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी के नेतृत्व में गुरुवार को शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों में औचक जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान कई दुकानों और खाद्य प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम का गंभीर उल्लंघन पाया गया।

जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि शहर के कुछ दुकानदार धड़ल्ले से एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक्स और खाद्य पदार्थों की बिक्री कर रहे हैं। विशेष रूप से पटेल चौक स्थित गोविंद जनरल स्टोर में बड़ी मात्रा में एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक्स पाई गई। इसी तरह अन्नपूर्णा होटल, रुचि स्वीट्स तथा मुस्कान टेलीकॉम CSC सेंटर में भी एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक्स रखे पाए गए। जांच में यह भी सामने आया कि कई दुकानदार जानबूझकर एक्सपायरी सामान को सामने सजाकर ग्राहकों को बेचते हैं, जिससे आम नागरिकों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका रहती है। औचक निरीक्षण में लक्की जनरल स्टोर में बिना लेबल के ब्रेड/पाव की बिक्री की पुष्टि हुई। वहीं पूजा चाट और संदीप चाट में खाद्य सामग्री में अप्रमाणित एवं हानिकारक फूड कलर का प्रयोग पाया गया। साथ ही चाय गलियारा क्षेत्र की चाय दुकानों में सार्वजनिक धूम्रपान करते लोग पाए गए, जिस पर कोटपा अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया गया। सभी दुकानों से बरामद एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक्स और अन्य खाद्य सामग्री को मौके पर ही नष्ट कराया गया तथा संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध FSSAI अधिनियम के प्रावधानों के तहत आवश्यक कार्रवाई की गई। पूजा चाट और संदीप चाट के दुकानदारों के फूड कलर्स को भी तत्काल नष्ट कराया गया और उन्हें अनिवार्य रूप से खाद्य लाइसेंस प्राप्त करने का निर्देश दिया गया। साथ ही सभी कोल्ड ड्रिंक डिस्ट्रीब्यूटर्स को भी फूड इंस्पेक्टर द्वारा चेतावनी दी गई कि यदि वे अपने स्तर से एक्सपायरी प्रोडक्ट्स को तत्काल वापस नहीं लेते हैं, तो उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जिला प्रशासन समस्त जिलेवासियों से अपील करता है कि किसी भी दुकान से खाद्य पदार्थ या पेय पदार्थ खरीदते समय उसका लेबल और एक्सपायरी तिथि अवश्य जांच लें। यदि कहीं भी एक्सपायरी सामान बेचे जाने की जानकारी मिलती है तो तत्काल प्रशासन को सूचित करें। नागरिकों का स्वास्थ्य जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस प्रकार की अनियमितताओं को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जनगणना 2027: लोहरदगा उपायुक्त ने जागरूकता रथों को किया रवाना, 15 मई तक खुद से जानकारी भरने का अंतिम अवसर

नए थाना प्रभारी का एक्शन शुरू, अवैध शराब से लदी बोलेरो जब्त; 2 तस्कर गिरफ्तार!

लोहरदगा मंडल कारा में “मुलाकात कानूनी सहायता केंद्र” का शुभारंभ

अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार ने उर्वरक दुकानों का निरीक्षण किया

व्यवसायियों की सुरक्षा को लेकर एसपी से मिला चैंबर और सर्राफा एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल, सुरक्षा बढ़ाने की मांग

हेसल साइडिंग की बदहाली से ट्रक मालिकों में भारी आक्रोश, पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू से लगाई मदद की गुहार

भंडरा में निकली ठाकुर जी की भव्य शोभा यात्रा, जयकारों से गूंजा नगर, ​श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा आस्था का सैलाब; ‘राधे-राधे’ के उद्घोष से भक्तिमय हुआ वातावरण

लोहरदगा: उपायुक्त ने दी चेतावनी, ‘नियमित रूप से खुलें आंगनवाड़ी केंद्र, कोताही बर्दाश्त नहीं’

उपायुक्त ने नदिया में बन रहे पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण, जल्द क्रियाशील करने का निदेश

पुलिस का बड़ा एक्शन: मोबाइल छिनतई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 24 घंटे में सुलझाईं वारदातें; 11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद!

इतने अच्छे दिन नहीं चाहिए थे मोदी जी…: कांग्रेस नेत्री का PM मोदी पर तीखा प्रहार!

चर्चित अनीश हत्याकांड का खुलासा; नशे की लत ने ली जान, धक्का-मुक्की में भाई के हाथों ही हुई थी मौत!

Leave a Comment