Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

एसपी की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित, अवैध खनन एवं नशा के कारोबारियों पर नकेल के साथ आवश्यक दिशा-निर्देश जारी

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गुमला: पुलिस अधीक्षक, गुमला की अध्यक्षता में मासिक अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार, चन्दाली, गुमला में किया गया। बैठक में श्री निखिल राय भा0पु0से0, (परिविक्ष्यमान)/ पुलिस उपाधीक्षक (मु0), गुमला, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चैनपुर/गुमला/बसिया, पुलिस उपाधीक्षक(परिविक्ष्यमान), गुमला/अंचल निरीक्षक, बसिया/सिसई, पु0नि0 सह प्रभारी सी0सी0आर0, गुमला, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी, गुमला के साथ-साथ सभी थाना प्रभारी तथा शाखा प्रभारी उपस्थित रहे। सर्वप्रथम आगामी दुर्गा पूजा पर्व को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा दुर्गा पूजा के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रम/पूजा पंडाल/विसर्जन/पूजा(मेला) को लेकर यातायात व्यवस्था/पंडालों में सी0सी0टी0वी0 की व्यवस्था/विसर्जन स्थलों पर पर्याप्त रोशनी एवं गोताखोरों की व्यवस्था इत्यादि से संबंधित सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। क्षेत्र में जबरन चन्दा वसूली को लेकर आवश्यक निर्देश दिया गया। सभी पूजा पंडाल/विसर्जन जूलुस पर ड्रोन कैमरा के माध्यम निगरानी रखने हेतु अपने-अपने क्षेत्र अन्तर्गत जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया गया। माननीय उच्च न्यायालय, झारखण्ड, राँची द्वारा पारित आदेश के संबंध में दुर्गा पूजा के अवसर पर सभी डी0जे0 संचालकों को जानकारी देने तथा पूजा आयोजकों को उक्त आदेश का पालन कराने हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया। तत्पश्चात् निम्नांकित बिन्दुओं पर समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये गयेः- 1. मादक पदार्थों के अवैध बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु आवश्यक कार्रवाई करना। 2. अवैध उत्खनन/बालू/चिप्स तस्करियों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध विधि-सम्मत् कार्रवाई करने के संबंध में। 3. जन शिकायत समाधान कार्यक्रम के तहत प्राप्त लंबित आवेदन पत्रों का त्वरित निश्पादन के संबंध में। 4. सूचना अधिकार अधि0 के अन्तर्गत प्राप्त आवेदन पत्रों का निश्पादन के संबंध में। 5. पारपत्र/चरित्र सत्यापन संबंधी पत्रां का ससमय निश्पादन के संबंध में। 6. जेल से जमानत पर छुटे अपराधकर्मियों के विरूद्ध आवश्यक कार्रवाई करने के संबंध में। 7. लंबित वारंट/कुर्की के संबंध में। 8. i-RAD /ERS  तथा डायल 112 से संबंधित कार्रवाई के संबंध में। 9. e-Sakshya App  से संबंधित कांडों के संबंध में। 10. सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों के संबंध में समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाने हेतु निर्देश दिया गया। 11. महिलाओं से संबंधित अपराधों की रोक-थाम, डायन प्रथा/मानव तस्करी एवं पलायन की रोकथाम हेतु आमजनों के बीच जागरूकता अभियान चलाने के संबंध में। सभी थाना प्रभारी को लंबित वारंट/कुर्की/गैर तामिला वारंट/लाल वारंट एवं माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत स्थाई वारंट का निश्पादन की समीक्षा की गई तथा इसका शत-प्रतिशत निश्पादन हेतु निर्देश दिया गया। अपने-अपने थाना क्षेत्र में हत्या/बलात्कार/POCSO/ अपहरण/अप्राकृतिक मृत्यु के मामलों की समीक्षा की गई तथा ऐसे मामलों में अविलम्ब प्राथमिकी दर्ज करते हुए त्वरित अनुसंधान करने के संबंध में निर्देश दिया गया। लूट/डकैती/गृहभेदन/SC/ST संबंधित कांडों की समीक्षा की गई तथा इसकी रोक-थाम के लिए आवश्यक निर्देश दिये गये। साथ ही थाना में आने वाले आमजनों के साथ मधुर व्यवहार करते हुए उनकी समस्याओं का समाधान करना तथा समाधान नहीं होने पर अविलम्ब प्राथमिकी दर्ज करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये गये।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment