झारखंड में 5 दिन के लिए भारत मौसम विज्ञान विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। बताया गया है कि राज्य में 22 सितंबर तक कहीं-कहीं भारी बारिश होगी। कुछ जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी। जबकी कुछ जगह 30-40 किलोमीटर की रफ्तार से चलने वाली आंधी के साथ गरज के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है। इसलिए लोगों को सावधान और सतर्क रहना चाहिए। यह पूर्वानुमान रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के पास हिनू रोड स्थित मौसम केंद्र ने जारी किया है। दैनिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए मौसम केंद्र ने कहा है कि दक्षिणी-पश्चिमी मानसून बठिंडा, फतेहाबाद, पिलानी, अजमेर, दौसा और भुज से लौट रहा है। अपर एयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन पूर्वी उत्तर प्रदेश और उससे सटे बिहार में समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर ऊपर तक फैल है। इसका असर झारखंड के मौसम पर देखने को मिलेगा।
20 फीसदी अधिक बरसा झारखंड में मानसून
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान लगभग सामान्य वर्षा हुई। एक दिन में 7.3 मिलीमीटर वर्षा होनी चाहिए। इस दौरान 7.2 मिलीमीटर वर्षा हुई, जो सामान्य से 2 फीसदी कम है। पूरे राज्य की बात करें, तो सामान्य से 20 फीसदी अधिक बारिश राज्य में हुई है। झारखंड में 935.3 मिलीमीटर वर्षा को सामान्य माना जाता है, लेकिन इस बार 1119.7 मिलीमीटर वर्षा हुई है।





















Total Users : 1074670
Total views : 2875666