Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जनता दरबार में आए भूमि विवाद, राशन कार्ड, आवास समेत अन्य मामलों पर उपायुक्त ने त्वरित कार्रवाई का निर्देश

On: September 16, 2025 10:01 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा। आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान और बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं और शिकायतों के समाधान के लिए पहुंचे। जनता दरबार के दौरान भूमि विवाद, राशन कार्ड, आवास योजना, मंईयां सम्मान योजना, शिक्षा विभाग से संबंधित मामलों समेत अन्य विभिन्न मुद्दे सामने आए। उपायुक्त ने धैर्यपूर्वक सभी समस्याओं को सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी लंबित मामलों का त्वरित एवं नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजनों को शीघ्र राहत मिल सके। उन्होंने विशेष रूप से भूमि विवाद जैसे संवेदनशील मामलों में निष्पक्ष एवं पारदर्शी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने यह भी कहा कि जनता दरबार आमजनों की समस्याओं के समाधान का महत्वपूर्ण माध्यम है, इसलिए प्रत्येक आवेदन का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें और निष्पादन की प्रगति की नियमित समीक्षा भी करें। ज्ञात हो कि समाहरणालय  में प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को पूर्वाह्न 11ः30 बजे से दोपहर 01ः00 बजे तक जनता दरबार का आयोजन नियमित रूप से किया जाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

अफीम तस्करी का बड़ा खुलासा, 20.5 किलो अफीम के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

पुलिस की मॉक ड्रिल, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

उग्रवाद के नाम पर दहशत फैलाने की कोशिश, पुलिस के लिए चुनौती

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित

श्रद्धा और उल्लास के साथ सरस्वती पूजा, शिक्षण संस्थानों में भक्तिमय माहौल

सरस्वती पूजा को लेकर सिमरिया व पत्थलगड़ा में पुलिस का फ्लैग मार्च

हर्षाेल्लास के साथ हुई सरस्वती पूजा, सीओ व थाना प्रभारी ने किया पंडालों का निरीक्षण

बाइक दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल

जिप उपाध्यक्ष का भव्य स्वागत, पूजा पंडालों का किया भ्रमण

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

जिला मुख्यालय समेत प्रखंडो में श्रद्धा के साथ मनाई गई सरस्वती पूजा

जिले में सरस्वती पूजा धूमधाम से आयोजित

Leave a Comment