Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

अनुमण्डल स्तरीय पुस्तकालय सह कोचिंग सेंटर के बेहतर संचालन को लेकर बीडीओ ने की बैठक

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

सिमरिया (चतरा)। सिमरिया प्रखंड प्रशासन के सहयोग से हाई स्कूल सिमरिया में संचालित अनुमंडल स्तरीय पुस्तकालय सह कोचिंग सेंटर का नियमित एवं बेहतर संचालन के उद्देश्य से मंगलवार को बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता बीडीओ चंद्रदेव प्रसाद ने की। जिसमें शिक्षकों ने भाग लिया और कोचिंग संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बीडीओ ने कोचिंग में निःशुल्क सहयोग करने वाले सभी शिक्षकों का अभिवादन किया और उनके प्रयासों की सराहना की। शिक्षकों ने सहहर्ष अपना योगदान देने का आश्वासन दिया। कई उत्कृष्ट शिक्षक पहले से ही इस निःशुल्क कोचिंग संस्थान में सहभागी हैं। बीडीओ ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए इन शिक्षकों का प्रयास बेहद सराहनीय बताया। बैठक में नए बैच की शुरुआत की घोषणा भी की गई। अमर कुमार केसरी एवं प्रवीण कुमार गणित, अमन कुमार एवं योगेंद्र कुमार सामान्य विज्ञान, राजेंद्र कुमार एवं बोधन कुमार भूगोल, सुभाष कुमार इतिहास, मिथिलेश सिंह राजनीति विज्ञान, अमित कुमार अर्थशास्त्र, नितेश कुमार हिंदी, विनय कुमार दास अंग्रेजी, योगेंद्र कुमार एवं अमित कुमार खोरठा भाषा, डॉ. रोशन कुमार झारखंड और आदित्य कुमार प्रखंड कार्यालय सिमरिया के द्वारा समसामयिक घटनाक्रम तथा नितिश कुमार कनिय अभियंता प्रखंड कार्यालय सिमरिया के द्वारा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विषय पर कक्षाएं ली जाएंगी।
साप्ताहिक एवं मासिक परीक्षाओं का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे छात्रों की प्रगति को मापने का एक उचित तरीका प्राप्त होगा। बताया गया कि इस प्रकार की पहल ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा को सशक्त बनाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। बीडीओ के नेतृत्व में इस कोचिंग सेंटर का संचालन निश्चित रूप से सिमरिया के छात्रों के लिए नई संभावनाएं खोलेगा। जहां एक ओर यह शिक्षा के क्षेत्र में एक सकारात्मक कदम है, वहीं दूसरी ओर इसे सफल बनाना सभी शिक्षकों की जिम्मेदारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment