चतरा। जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत खुटिकेवाल नदी से अवैध बालू उठाया जा रहा था। जिसकी सूचना मिलने के बाद हंटरगंज अंचल अधिकारी रितिक कुमार अपने गार्ड के साथ मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर को रोककर चालक से कागजात मांगा, तो चालक ने कोई भी कागजात नही दिया। जिसके बाद सीओ ने द्वारा ट्रैक्टर को जब्त करने के बाद दो चौकीदार ट्रैक्टर पर बैठ कर ट्रैक्टर को थाने ले जा रहे थे। इसी बीच ट्रैक्टर मालिक वहां पहुंचा और ट्रैक्टर चालक को ट्रैक्टर से उतार दिया और अपने से ट्रैक्टर तेज गती से ले जाने नगा और इमलियाटाड़ बाजार के पास हाइड्रोलिक से ट्राली को उठा दिया जिससे ट्रैक्टर असंतुलित हो गया। जिससे ट्रैक्टर पर बैठे दोनो चौकीदार ट्रैक्टर से गिर गए। इसी बीच ट्रैक्टर ट्राली पलट गई, जिसके चपेट में आने से चौकीदार योगेंद्र कुमार गंझू का पैर टूट गया। जबकि एक अन्य चौकीदार को मामूली चोट पहुंची। हालांकि ग्रामीणों ने आनन फानन में ट्रैक्टर का ट्राली उठा दिया और घायल जवान को बाहर निकाला। इधर जानकारी मिलते ही सब इंस्पेक्टर पुरषोत्तम अग्निहोत्री दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और घायल चौकीदार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर एक को चतरा भेजा गया और सदर से भी बेहतर इलाज के लिए चौकीदार को रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है। वहीं पुलिस ट्रैक्टर को जब्त कर, अंचलाअधिकारी के आवेदन पर तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीओ ने बताया की मंगलवार सुबह सूचना मिली थी कि कुछ ट्रैक्टरों द्वारा अवैध खनन किया जा रहा है। सूचना के आलोक में ड्राइवर और दो चौकीदारों के साथ इमलियाटाड बाजार पास पहुंच कर कार्रवाई की गई। बताया गया कि अवैध बालु लदे ट्रैक्टर को थाना ले जाने के क्रम में सोनू यादव और अनूप यादव पहुंचे और चालक को उतार कर खुद गाड़ी चलाने लगे। वही पीछे ट्राली को उठाया और जानबूझकर खेत में कूदा दिया। जिससे ट्रैक्टर के ट्राली के नीचे एक चौकीदार का पैर दब गया। फिलहाल तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। ज्ञात हो कि 13 मई 2024 को लीलजन नदी से अवैध बालू उठा कर भागने के दौरान सीओ निखिल गौरव कमान कच्छप ने ट्रैक्टर चालक को रूकवाने का प्रयास किया था। लेकिन चालक ने ट्रैक्टर को सीओ पर गाड़ी चढ़ा देने की कोशिश की थी। हालांकि गनीमत रही थी सीओ इस दौरान सिर्फ घायल हुए थे। फिर से बालू माफियाओं के द्वारा घटना की पूर्णावृत्ति की की गई। जिस तरह से हंटरगंज में घटनों को अंजाम दिया गया है, वैसे में पता चलता है कि बालू माफियाओं का आतंक हंटरगंज में सातवें आसमान पर है।
बालू माफियाओं का मनोबल सातवें आसमान पर, थाना लाने जाने के क्रम में पलटा अवैध बालु लदे ट्रैक्टर की ट्रॉली, दो चौकीदार गंभीर, एक रेफर, तीन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

On: September 16, 2025 9:52 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now





















Total Users : 789236
Total views : 2484144