Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई राजस्व संबंधी समीक्षात्मक बैठक, संबंधितों को दिए गए कई अवश्यक दिशा निर्देश

On: September 15, 2025 8:29 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा। समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में जिले में राजस्व से संबंधित विभिन्न विषयों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिले के राजस्व प्रशासन से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर गहन चर्चा करते हुए अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्य रूप से दाखिल-खारिज, भू-मापी, राजस्व न्यायालय के लंबित मामलों, गैर-मजरूआ भूमि के ऑनलाइन सर्वे सहित राजस्व संबंधी अन्य विषयों की बिंदुवार समीक्षा की गई। उपायुक्त ने निर्देश देते हुए कहा कि सभी लंबित मामलों का यथाशीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को समय पर न्याय एवं सुविधा मिल सके। उन्होंने विशेष रूप से हंटरगंज में 132 केवी ग्रिड के लिए अपयोजित वन भूमि के एवज में क्षतिपूरक वन रोपण हेतु गैर वन भूमि को 15 दिनों के भीतर चिन्हित करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया। साथ ही चतरा अंचल अंतर्गत इंडस्ट्रियल पार्क, सोलर पार्क एवं मंडल कारा निर्माण समेत अन्य परियोजनाओं हेतु चिन्हित भूमि का प्रस्ताव शीघ्र जिला कार्यालय को भेजने का निर्देश दिया, ताकि आगे की कार्यवाही समयबद्ध तरीके से पूरी की जा सके। बैठक में स्वास्थ्य संबंधी बिंदुओं पर भी चर्चा हुई। उपायुक्त ने कुल 54 प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र हेतु चिन्हित भूमि का स्थल निरीक्षण कराने के लिए सिविल सर्जन को निर्देशित किया और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों से प्रतिवेदन प्राप्त करने को कहा। बैठक में उपस्थित अधिकारियों को उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी योजनाओं एवं परियोजनाओं से संबंधित प्रस्ताव, रिपोर्ट एवं अद्यतन स्थिति समय पर उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि जिले में राजस्व प्रबंधन को सुचारू एवं पारदर्शी बनाने के लिए नियमित रूप से समीक्षा की जाएगी और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, भू-अर्जन पदाधिकारी वैभव कुमार सिंह, जिला खनन पदाधिकारी मनोज टोप्पो, सभी अंचल अधिकारी, अन्य विभागीय अधिकारी एवं संबंधित कर्मी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘बेस्ट शेफ ऑफ द ईयर’ बने विक्की साव; बोले- “खाना बनाने से ज्यादा परोसने का भाव महत्वपूर्ण”

झारखंड में अव्वल बना गुमला – 11वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

डीएवी पब्लिक स्कूल, गुमला के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में रचा इतिहास

मासूम की चीख भी नहीं रोक पाई रफ्तार, ट्रैक्टर ने 3 साल के बच्चे को कुचला

अंबेडकर जयंती पर गूंजा शिक्षा और संघर्ष का संदेश

सरस्वती विद्या मंदिर में अंबेडकर जयंती पर ज्ञान और संस्कार का संगम

संविधान निर्माता को नमन, श्रद्धा और सम्मान से गूंजा अंबेडकर चौक, वरीय अधिकारियों ने किया माल्यार्पण, बाबा साहब के विचारों पर हुआ मंथन

बाबा साहेब की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित, अधिकारियों ने सामाजिक न्याय व समानता के संदेश को किया स्मरण

धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब की 135वीं जयंती, विभिन्न प्रखंडों में शोभा यात्रा, पुष्पांजलि व श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

भीषण गर्मी की चपेट में चतरा, आंगनबाड़ी समय बदलने की उठी मांग, छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावक चिंतित

सड़क दुर्घटना में वन अध्यक्ष की मौत, गांव में पसरा मातम

तेज रफ्तार का कहर, सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत, 16 घंटे जाम के बाद हालात सामान्य

Leave a Comment