इटखोरी(चतरा)। इटखोरी प्रखंड के परोका एवं शहरजाम में जितिया पर्व को लेकर अखिल भारतीय भुइयां समाज के द्वारा सोमवार को झूमर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता, प्रमुख प्रिया कुमारी, जिप सदस्य सरिता देवी, उपप्रमुख संजय गुप्ता, भाजपा नेता बसंत नारायण सिंह, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष जागेश्वर यादव, कदगांवा पंचायत के मुखिया अशोक भारती ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर व फीता काटकर किया। इसके बाद कार्यक्रम में मंत्री श्री भोक्ता स्वयं मांदर बजाते हुए थाप पर भी खूब थिरके। परोका में मनोज भुइयां एवं संजय भुइयां के प्रयास से उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोगों ने कहा समाज की परंपरा और संस्कृति को बचाने को लेकर झूमर का आयोजन किया जाता है। शहरजाम में भी मंत्री झूमर में खूब थिरके। उपरोक्त झूमर कार्यक्रम में भारी संख्या में पुरुष एवं महिला झूमर देखने पहुंचे थे।
---Advertisement---
और पढ़ें

राजेंद्र प्रसाद खत्री के स्वास्थ्य में सुधार के शुभ संकेत, रांची के राज अस्पताल में भर्ती; शुभचिंतकों ने जाना हाल

उपायुक्त ने प्राथमिक विद्यालय, आंगनवाड़ी केंद्र, जनवितरण प्रणाली दुकान, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेत कई योजनाओं का किया निरीक्षण*

सनसनी: मिटको कॉलोनी में महिला की गला रेतकर निर्मम हत्या; स्कूल से लौटे मासूम बेटे ने देखी माँ की खून से लथपथ लाश

जंगल है तो मंगल है, श्री श्री रविशंकर के जन्मदिवस पर सिसई के जंगलों में पेड़ों को बांधा गया रक्षासूत्र!
















Total Users : 963307
Total views : 2723505