चतरा। शहर स्थित जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि जिला परिषद उपाध्यक्ष बृजकिशोर तिवारी, विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्रा एवं जिला शिक्षा अधीक्षक राम जी कुमार सम्मिलित हुए। संगोष्ठी की अध्यक्षता विद्यालय के अध्यक्ष राम आशीष कुमार व संचालन शिक्षक डॉ. मनीष कुमार ने किया। जबकी संगोष्ठी में प्रधानाध्यापक सतीश लाल गुप्ता ने सभी अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित करने के बाद पीटीएम का परिचय व उद्देश्य पर प्रकाश डाला। अतिथियों ने 12वीं की परीक्षा में जिला में प्रथम तथा राज्य में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली विद्यालय की छात्रा रूस्दाह मिनहाज को लैपटॉप देकर पुरस्कृत किया। वहीं बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री तिवारी ने कहा कि आप सभी के बच्चों को निःशुल्क अंग्रेजी मीडियम से सीबीएसई में पढ़ने का अवसर मिला है। इसका अधिकतम लाभ लें, बेटा हो या बेटी सभी को अच्छे संस्कार दें। जिससे एक अच्छे समाज का निर्माण हो सके। सभा को जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला शिक्षा अधीक्षक ने संबोधित करते हुए नियमित और अधिकतम उपस्थिति पर जोर दिया। विद्यालय में सर्वाधिक उपस्थित बच्चों व उनके अभिभावकों प्रोजेक्ट रेल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों और उनके अभिभावकों तथा खेलो झारखंड में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को भी सम्मानित किया गया। संगोष्ठी में कुछ अभिभावकों ने भी अपनी बातों को मंच से रखा। इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने विद्यालय को 62 केवी का साउण्ड लेस जेनेरेटर, 5 वाटर प्यूरीफायर तथा बड़ा हाल (ऑडिटोरियम) प्रदान करने का आश्वासन दिया। सभा को प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राम आशीष कुमार, शिक्षक डॉ. मंटू प्रजापति, रमेश कुमार, दीपक कुमार,अनुपमा सिंह, गुलशन आदि ने भी संबोधित किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक कुमार चंदन ने किया। संगोष्ठी को सफल बनाने में शिक्षक रविकांत राम, हयातुल्लाह, अजीत मिश्रा, संजय पाण्डेय, अनिल मिश्र, अविनाश, आशीष कुमार, राजीव पाण्डेय, रविकांत प्रसाद, प्रमोद प्रसाद, विनोद केशरी, हरेराम सिंह, उज्ज्वल साहू, गौतम साहू, सूरज कुशवाहा आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन, 12वीं की परीक्षा में जिला स्तर पर 1St रहने वाली छात्रा को किया गया पुरस्कृत
WhatsApp Group
Join Now
Leave a comment








