चतरा। जिले के हंटरगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत दंतार गांव एक अवैध क्लिनिक को सील करने गई प्रशासन की टीम का गुरुवार को ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया। विरोध के कारण प्रशासन की टीम बिना क्लिनिक सील किए उस समय वापस तो लौट गई। पर देर रात उसे आखरकार सील कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार एसडीओ जहूर आलम के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम दंतार के एक अवैध निजी क्लीनिक जब सील करने गुरुवार दोपहर पहुंची। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण एकजुट हो गए, जिसके बाद टीम हंटरगंज थाने को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रभात कुमार दल-बल के साथ पहुंचे, जबकी वशिष्ठ नगर जोरी थाने के पुलिस जवान भी वहां उपस्थित थे। टीम को देखते ही झोलाछाप डाक्टर चंदन कुमार वहां से चंपत हो गया। जिसके बाद प्रशासन वहां से मरीजों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाने के लिए एंबुलेंस मंगवाया। लेकिन मरीज के परिजन उसी क्लिनिक में जमे रहे। पुलिस द्वारा हटाने का प्रयास किया गया तो ग्रामीण विरोध पर उतारू हो गए। स्थानीय लोगों ने कहा कि डॉक्टर नहीं भगवान है चंदन इस इलाके में मात्र एक ही डॉक्टर है चंदन। अगर पैसा ना रहे तो भी निःशुल्क ईलाज करते हैं। चाहे कुछ भी हमलोग क्लिनिक को सील नही होने देंगे। इस दौरान ग्रामीणों ने बुनियादी सुविधाएं के घोर अभाव की समस्या एसडीओ साहब के सामने रखनी शुरू कर दी। कहा यहां एक सरकारी स्वास्थ्य उपकेंद्र है जहां ना तो चिकित्सक रहते हैं ना ही नर्स रहती है। एंबुलेंस भी समय से नहीं पहुंचती है। इस दौरान एसडीओ ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, पर गांव वाले किसी की बात सुनने के लिए तैयार नहीं थे। इसके बाद जिला प्रशासन की टीम वापस लौटी। वहीं सूत्रों के अनुसार क्लीनिक को एसडीओ के आदेश रात में सील कर दिया गया।
---Advertisement---
और पढ़ें

राजेंद्र प्रसाद खत्री के स्वास्थ्य में सुधार के शुभ संकेत, रांची के राज अस्पताल में भर्ती; शुभचिंतकों ने जाना हाल

उपायुक्त ने प्राथमिक विद्यालय, आंगनवाड़ी केंद्र, जनवितरण प्रणाली दुकान, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेत कई योजनाओं का किया निरीक्षण*

सनसनी: मिटको कॉलोनी में महिला की गला रेतकर निर्मम हत्या; स्कूल से लौटे मासूम बेटे ने देखी माँ की खून से लथपथ लाश

गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज ने वर्ष 2025-26 के उत्कृष्ट प्लेसमेंट उपलब्धियों को साझा करते हुए सत्र 2026-27 में नामांकन प्रारंभ होने की घोषणा की

जंगल है तो मंगल है, श्री श्री रविशंकर के जन्मदिवस पर सिसई के जंगलों में पेड़ों को बांधा गया रक्षासूत्र!
















Total Users : 963326
Total views : 2723528