Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

अवैध क्लीनिकों पर प्रशासन का सर्जिकल स्ट्राइक, दो किए गए सील

On: September 12, 2025 12:21 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा। लावालौंग प्रखंड मुख्यालय में धड़ल्ले से संचालित हो रहे अवैध क्लीनिकों पर आखिरकार प्रशासन का डंडा चल गया। बीडीओ सह सीओ विपीन कुमार भारती के नेतृत्व में की गई छापेमारी में दो क्लीनिकों को तत्काल सील कर दिया गया है। जिसमें थाना के समीप मो. इस्तियाक द्वारा संचालित चांद क्लीनिक और दुसरा बाजार टांड़ स्थित बंगाली डॉक्टर का क्लीनिक शामिल है। स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर चंदन के साथ टीम ने प्रखंड मुख्यालय के अधिकांश क्लीनिकों की बारीकी से जांच की। इस दौरान कई क्लीनिक संचालकों ने अपने कागजात प्रशासन को सौंपे। जबकि कुछ संचालक बीडीओ सह सीओ की टीम के द्वारा जांच की सूचना पाकर क्लीनिक बंद कर मौके से फरार हो गए। बीडीओ ने साफ कहा है कि अवैध रूप से संचालित किसी भी क्लीनिक को बख्शा नहीं जाएगा। जिनके पास क्लीनीक संचालन करने का वैध प्रमाण पत्र नहीं है उन पर कड़ी कानूनी कारवाई होगी। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि सही इलाज के लिए सिर्फ पंजीकृत चिकित्सकों पर भरोसा करें। इस कारवाई से इलाके के फर्जी डॉक्टरों और अवैध क्लीनिक संचालकों में हड़कंप मच गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक, डीआईजी ने संगठित अपराध व मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के निर्देश

‘बेस्ट शेफ ऑफ द ईयर’ बने विक्की साव; बोले- “खाना बनाने से ज्यादा परोसने का भाव महत्वपूर्ण”

झारखंड में अव्वल बना गुमला – 11वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

डीएवी पब्लिक स्कूल, गुमला के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में रचा इतिहास

मासूम की चीख भी नहीं रोक पाई रफ्तार, ट्रैक्टर ने 3 साल के बच्चे को कुचला

बिहार में ‘सम्राट’ युग का आगाज़: मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर सम्राट चौधरी ने रचा इतिहास; नीतीश के बाद संभाली कमान

अंबेडकर जयंती पर गूंजा शिक्षा और संघर्ष का संदेश

सरस्वती विद्या मंदिर में अंबेडकर जयंती पर ज्ञान और संस्कार का संगम

संविधान निर्माता को नमन, श्रद्धा और सम्मान से गूंजा अंबेडकर चौक, वरीय अधिकारियों ने किया माल्यार्पण, बाबा साहब के विचारों पर हुआ मंथन

भीष्म पितामह से सम्राट तक— बिहार में भाजपा के ‘पूर्ण उदय’ की इनसाइड स्टोरी, 45 साल का लंबा संघर्ष

बाबा साहेब की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित, अधिकारियों ने सामाजिक न्याय व समानता के संदेश को किया स्मरण

धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब की 135वीं जयंती, विभिन्न प्रखंडों में शोभा यात्रा, पुष्पांजलि व श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

Leave a Comment