Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

इंटर स्टेट चोर गिरोह के शातिर चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी का दो बाईक, बाईक की डिक्की व घटना में प्रयुक्त मोबाइल जप्त

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इंटर स्टेट चोर गिरोह का उद्भेदन करते हुए हंटरगंज थाना क्षेत्र से गिरोह के शातिर चोर को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी संदीप सुमन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर हंटरगंज थाना क्षेत्र के करमा-पाण्डेपुरा क्षेत्र से वाहन चेकिंग अभियान के दौरान काले रंग के चोरी के हीरो स्प्लेंडर मोटरसाईकिल के साथ एक चोर को धर दबोचा गया। एसडीपीओ ने आगे बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान थाना प्रभारी प्रभात कुमार और उनकी टीम ने जब बाईक सवार युवक को रुकने का इसारा किया, तो वह पुलिस को देखकर गाड़ी घुमाकर मौके से भागने लगा। जिसके बाद दौड़कर उसे पकड़ा गया। जब गाड़ी के कागजात की मांग गई तो युवक ने चोरी की गाडी होने की बात बताई। जिसके बाद पकड़े गए चोर के निशानदेही पर एक अन्य चोरी का हीरो स्पलेण्डर मोटरसाईकिल व हंटरगंज थाना में पूर्व से दर्ज एक अन्य चोरी के मोटर साईकिल की डिक्की को बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार चोर झारखंड-बिहार के सीमावर्ती इलाकों में वाहन चोरी की घटनाओं में संलिप्त रहा है। वह पूर्व में इसी मामले में बिहार में जेल जा चुका है। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार चोर के पास से पूछताछ के दौरान कई साक्ष्य पुलिस को मिले हैं। गिरोह में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर भी अभियान चलाया जा रहा है। अब इस शातिर चोर की गिरफ्तारी से चतरा में वाहन चोरी की घटनाओं पर ब्रेक लगेगा। अभियान में थाना प्रभारी प्रभात कुमार, एसआई रूपेश कुमार, एएसआई शिव शंकर गोप के साथ हंटरगंज थोन के व पांडेयपुरा पिकेट में तैनात अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment