Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

आंजनधाम पहुंची उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित, पूजा-अर्चना कर विधि-व्यवस्था की ली जानकारी

On: September 10, 2025 6:42 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गुमला: उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने  क्षेत्र भ्रमण के क्रम में गुमला अंतर्गत स्थित आंजन धाम का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना की और वहां की विधि-व्यवस्था एवं व्यवस्थापन का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कहा कि आंजन धाम गुमला जिले का एक प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थल है। यहां पर श्रद्धालुओं और पर्यटकों की लगातार आमद होती है। इसलिए इस क्षेत्र का समुचित विकास करना प्रशासन की प्राथमिकता है, ताकि लोगों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। उपायुक्त ने पर्यटकीय विकास को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। इनमें मंदिर परिसर में गार्डवाल का निर्माण, पुरानी रेलिंग को हटाकर नई स्टील रेलिंग लगाने, सीढ़ियों के क्षेत्र का सुधार एवं चौड़ीकरण, साथ ही परिसर की स्वच्छता और सौंदर्यीकरण पर विशेष बल दिया गया। इसके अतिरिक्त आंजन धाम परिसर स्थित गेस्ट हाउस की मरम्मती, आवश्यक फर्नीचर की उपलब्धता तथा आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने हेतु भी प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि विकास कार्यों को शीघ्र गति से आगे बढ़ाते हुए गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करें। इस दौरान मुख्य रूप से जिला परिषद कार्यपालक अभियंता, जिला पर्यटन विशेषज्ञ, जिला खेल पदाधिकारी गुमला सहित अन्य सम्बंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद  रहें।।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नाबालिग से छेड़खानी और वीडियो वायरल करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

जंगल में दस्तावेजों का अंबार: भारी मात्रा में वोटर, एटीएम और पैन कार्ड मिलने से हड़कंप!

विशेष मतदाता पुनरीक्षण को लेकर बीएलओ और सुपरवाइजरों को दिया गया प्रशिक्षण

JMM युवा मोर्चा की नई प्रखंड कमेटी का गठन; मिथिलेश बने अध्यक्ष, रजनीश को मिली सचिव की कमान!

मुख्य मार्ग: खोटाही पुल बना मौत का फांस, सड़क पर बने जानलेवा गड्ढे दे रहे दुर्घटना को आमंत्रण!

झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक ने बांटे 8 लाख के बीमा चेक; वित्तीय साक्षरता शिविर में फर्जीवाड़े से बचने के सिखाए गुर!

कोल परिवहन में अब 2 ड्राइवर अनिवार्य, 6 घंटे से अधिक परिचालन पर SDO का सख्त निर्देश!

डीसी के आदेशों को ठेंगा दिखा रहे मयूरहंड के शिक्षक! मुख्यालय छोड़ हजारीबाग से कर रहे अप-डाउन

पुलिस का ऑपरेशन क्लीन: 20.40 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ केरेडारी का युवक गिरफ्तार!

भंडरा: एक घंटे की बारिश और थम गई मुख्य बाजार की रफ्तार, सड़क बनी दरिया, छात्र और राहगीर बेहाल

लोहरदगा जिला स्थापना दिवस के अवसर पर 17 मई को आयोजित होगा विकास मेला

कल्याण अस्पताल में मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 214 मरीजों की हुई निशुल्क जांच

Leave a Comment