गुमला: गुमला चेंबर ऑफ कॉमर्स का एक प्रतिनिधिमंडल गुमला चेंबर अध्यक्ष राजेश सिंह की अध्यक्षता में गुमला नगर परिषद के नए प्रशासक सह कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार से मुलाकात किया। सर्वप्रथम उन्हें पुष्प गुच्छ देकर गुमला में उनका स्वागत किया गया। इसके बाद उपाध्यक्ष अभिजीत जायसवाल ने उपस्थित पदाधिकारीयों का परिचय कराया फिर गुमला नगर परिषद और गुमला चेंबर ऑफ कॉमर्स के समन्वय से गुमला नगर के समस्याओं पर काम करने के बारे में बताया गया। चेम्बर अध्यक्ष राजेश सिंह ने नगर परिषद से संबंधित अनेक समस्याओं पर चर्चा करते हुए कुछ मांगे भी रखा, जैसे कि आने वाले महीने में त्योहारों का मौसम है इसलिए नगर की साफ सफाई और रोशनी की व्यवस्था समय पर दुरुस्त कर दिया जाए। नगर में पार्किंग के लिए स्थान चिन्हित कर इसे सुचारु बनाने की कोशिश की जाए। जलापूर्ति की व्यवस्था ठीक की जाए इत्यादि। नए प्रशासक की तरफ से हर समस्याओं का निदान का आश्वासन दिया गया और एक दूसरे के सहयोग से सभी समस्याओं का समाधान करने पर सहमति बनी। मौके पर चेम्बर अध्यक्ष राजेश सिंह के साथ निवर्तमान अध्यक्ष दामोदर कसेरा उपाध्यक्ष अभिजीत जायसवाल सचिव बबलू वर्मा पी आर ओ प्रणय साहू कार्यकारिणी के बृज फोगला आदि उपस्थित थे।
---Advertisement---


















Total Users : 1119412
Total views : 2937975