Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, निःशुल्क दी गई जेनरिक मेडिसिन, ओआरएस, आयरन टेबलेट, फास्ट कीट के अलावे सेनेटरी पैड

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पत्थलगड़ा(चतरा)। सोमवार को पत्थलगड़ा प्रखंड के नोनगांव पंचायत अंतर्गत बंदरचुआ में समग्र ग्रामीण विकास कार्यक्रम के तहत एचडीएफसी बैंक द्वारा वित्तीय पोषित सपोर्ट संस्था के तत्वावधान में एकदिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मलेरिया, डायरिया की जानकारी एंव रोकथाम को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। साथ ही निःशुल्क जेनरिक मेडिसिन, फास्ट कीट, ओआरएस, आयरन टेबलेट, सेनेटरी पैड का वितरण किया गया। साथ ही ब्लड प्रेशेर एंव शूगर जांच की गई। चिकित्सक विजय कुमार एंव स्वास्थ्य सहिया राधा देवी के देखकर में विभिन्न बीमारियों का निःशुल्क जांच कर दवाईयां उपलब्ध कराई गई। सपोर्ट संस्था के फिल्ड कॉर्डिनेटर प्रवेश ठाकुर ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर के जरिए गांव के महिलाओं को जागरूक करते हुए निःशुल्क चिकित्सा सुविधा समय-समय पर मुहैया कराया जाता है एंव नशा-मुक्त, साफ-सफाई, खान-पान एंव खुद के स्वास्थ का ख्याल कैसे रखें साथ ही पोषण वाटिका के महत्व, स्वच्छता, पेयजल, समेत विभिन्न बामरियों एंव उनके रोकथाम पर विस्तृत जानकारी दी जाती है। शिविर में संस्था के बबलू ठाकुर, आशा देवी समेत ग्रामीण थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment