पत्थलगड़ा(चतरा)। पत्थलगड़ा प्रखंड के सिंघानी कलस्टर में सोमवार को सिंघानी आजीविका महिला संकुल संगठन स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड का वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ सांसद प्रतिनिधि आशीष दांगी, पूर्व जिप सदस्य सुनीता देवी, बरवाडीह मुखिया संदीप सुमन, बीस सूत्री अध्यक्ष बिकास यादव, नावाडीह पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि ध्रुपलाल प्रसाद व नावाडीह के पूर्व मुखिया मेघन दांगी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस कार्यक्रम में सिंघानी, बरवाडीह व नावाडीह पंचायत के महिला समूह की दर्जनों महिलाएं शामिल हुई। इस अवसर पर सखी मंडल की महिलाओं ने स्वागत गीत गाकर व हाथों से निर्मित मुकुट व माला भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में सखि मंडल के लेखापाल सुमन पूर्ति द्वारा वर्ष 2024-25 का वार्षिक आय ब्याय प्रस्तुत किया गया। जिसमें बताया गया कि सीएलएफ को लगभग 11 लाख 84 हजार 902.5 रुपये का लाभ हुआ है। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा जेएसएलपीएस के उद्देश्य व महिलाओं को स्वावलंबन बनाने की दिशा में उचित व सकारात्मक प्रयास करने के लिए सरकार की नीतियों से लोगों को अवगत कराया गया। सिंघानी कलस्टर आईपीआरपी नीता कुमारी ने बताया कि जेएसएलपीएस द्वारा सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कम ब्याज दर पर ऋण प्रदान किया जा रहा है। इसके जरिए ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। कार्यक्रम में एसबीआई शाखा प्रबन्धक विनीत अनुराग जोजो, नोनगांव क्लस्टर आईपीआरपी दीपिका होरो, जेनरल सीआरपी पूनम देवी, पूनम कुशवाहा, पंसस मीना देवी, अध्यक्ष अस्मिता देवी, कोषाध्यक्ष रीता देवी, सचिव रूप देवी, बैंक सखी पूनम देवी, अल्पना देवी, सीसी उमेश कुमार, लवकुश कुमार समेत काफी संख्या में सखी मंडल की महिलाएं उपस्थित थी।
---Advertisement---





















Total Users : 1074675
Total views : 2875680