चतरा। जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के हटवारिया कौलेश्वरी मुख्य द्वार के पास रविवार देर शाम शराबियों द्वारा शराब पीकर सड़क पर बोतल फोड़ने का विरोध करना एक होटल संचालक को महंगा पड़ गया। शराबियों ने होटल संचालक को चाभी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल संचालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज हेतु गया मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। थाना क्षेत्र के तरवागड़ा निवासी अशोक साव के पुत्र नीरज कुमार साव ने बताया कि उसके पिता हटवारिया के कौलेश्वरी मुख्य द्वार के पास एनएस नामक होटल चलाते हैं। होटल चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। नीरज ने लिखित आवेदन में बताया है कि रविवार शाम दुकान के बगल में चार शराबी शराब पी रहे थे और शराब की बोतल फोड़ रहे थे। जिसे देखकर रोका तो चारों शराबी मारपीट पर उतारू हो गए। जिसे देखकर आसपास के लोग जुटे और समझाबुझा कर उपरोक्त शराबियों को वहां से हटा दिए। कुछ ही क्षण में पुनः शराबी मोटरसाइकिल से वहां पहुंचे और गाली गलौज देते हुए मारपीट करने लगे। जिसके बाद मेरे पिताजी इसका विरोध किए और मुझे बचाने की कोशिश की इसी बीच पिता को मारकर घायल कर दिया। पीड़ित ने मारपीट का आरोप घनश्याम यादव, संतोष यादव, पवन यादव और विकास कुमार यादव पर लगाया है। ज्ञात हो कि 26 अप्रैल को मंदिर जाने के रास्ते में दो आरोपी दुकानकरों को पुलिस ने शराब बेचते पकड़ कर जेल भेज दिया था।
---Advertisement---





















Total Users : 960200
Total views : 2719326