चतरा। जिले के गिद्धौर प्रखंड के कुरकुटा निवासी आभा ओझा आज जिले से लेकर राज्य रूतर पर किसी परिचय की मोहताज नही हैं। चतरा जिले में एक उभरते हुए सितारे के रूप में अपनी पहचान बना चुकी है। अपनी कर्मठता और कार्यशैली के कारण जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक कांग्रेस पार्टी में एक सशक्त चेहरा बन कर उभरी हैं। ऐसे में आभा ओझा जिला कांग्रेस अध्यक्ष के लिए प्रबल दावेदर मानी जा रही हैं। हर स्तर से भी भी इसके लिए सहयोग मिल रहा है। आभा ओझा ने वर्ष 2014 में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी। पार्टी ने उनके सक्रियता और संघर्षशील स्वभाव को देखते हुए उन्हें महिला कांग्रेस का जिलाध्यक्ष बनाया। इसके बाद वर्ष 2018 में उन्हें झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की वरीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। उनकी लगन और मेहनत का ही परिणाम है कि कांग्रेस पार्टी ने उन्हें पुनः विश्वास जताते हुए प्रदेश प्रतिनिधि बनाया और बाद में झारखंड प्रदेश सचिव का पद सौंपा। आभा ओझा गिद्धौर से जिला परिषद चुनाव भी लडी थीं। भले ही वे चुनाव नहीं जीत सकीं, लेकिन अच्छे वोट हासिल कर उन्होंने प्रखंड में अपनी मजबूत पकड़ साबित की। यही नही कांग्रेस पार्टी में उनकी बढ़ती सक्रियता और संगठनात्मक भूमिका ने जिले में पार्टी को मजबूती प्रदान की है। आज चतरा जिला के लोग उन्हें एक जुझारू, संघर्षशील और समाजसेवी महिला के रूप में जानते हैं। प्रदेश सचिव बनने पर प्रखंड में खुशी का माहौल है और लोगों ने उन्हें बधाई देने का ताता लग चुका। इसके साथ ही एक दिवसीय दौरे पर चतरा पहुंची रामगढ़ विधायक ममता देवी ने कहा कि कांग्रेस में शीर्ष नेता के आदेश पर एमपी, मिनिस्टर, एक्स मिनिस्टर, एमएल, एक्श एमएलए को प्रभारी बनाया जा रहा है और युवा लोगों कोे अधिक से अधिक जोड़ कर संगठन में जवाबदेही दिया जाना है। साथ ही महिलाओं को भी प्राथमिकता दिया जाना है। जिसमें आभा ओझा जी ने दावेदारी पेश की है मेरे ओर से अग्रिम शुभकामना है, शुभकामना को लेकर महिला मोर्चा और पुराने कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता में काफी उत्साह देखा जा रहा है।
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चुनाव में महिला नेत्री आभा ओझा की प्रबल दावेदारी, योग्य, कर्मठ व जुझारू समाजसेवी के रुप में लंबे समय से पार्टी में बनाई मजबूत पहचान, विधायक ममता देवी ने दी अग्रिम शुभकामना

On: September 8, 2025 9:00 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 909686
Total views : 2650628