चतरा। एसपी सुमित कुमार अग्रवाल की बेहतर पुलिसिंग नेटवर्किंग का नतीजा है कि आए दिन गैर कानूनी कार्यों में संलिप्त लोग सलाखों के पीछे भेजे जा रहे हैं। रविवार को पुनः एसपी को मिली सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हंटरगंज थाना क्षेत्र से एके 47 की जिंदा गोली के साथ एक अपराधी को गिरतार किया। जबकी एक नाबालिग को निरुद्ध किया है। एसपी ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकारों को बताया कि गुप्त सूचना मिली थी की हण्टरगंज थाना क्षेत्र के कोसमाही लेंजवा रोड़ में दो व्यक्ति मोटरसाईकिल से अवैध एके 47 अग्नेयास्त्र की गोली बिक्री करने हेतु बिहार से आ रहे हैं। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतू अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप सुमन के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। छापेमारी दल द्वारा कोसमाही लेंजवा रोड़ के पास से एक मोटरसाईकिल बीआर 02 एडब्ल्यू 4650 पर सवार दो व्यक्ति को पकड़ा गया तथा चेकिंग के दौरान उनके पास से अवैध 393 चक्र एके 47 हथियार की गोली, मोबाईल एवं मोटरसाईकिल जप्त किया गया। जिसमें एक अभुियक्त को गिरफ्तार किया गया एवं एक नाबालिग को निरूद्ध किया गया। आगे बताया कि इस संदर्भ में हंटरगंज थाना कांड 155/2025 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई। गिरफ्तार व्यक्तियों के पास से एके-47 हथियार की 393 चक्र गोली, एक होण्डा साईन मोटरसाईकिल बीआर 02 ए डब्ल्यू 4650, एक वीवो कंपनी का मोबाईल जब्त किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त रौशन कुमार पिता महेन्द्र पासवान ग्राम कुठीलावा, थाना लुटुआ, जिला गया (बिहार) का रहने वाला बताया जा रहा है। छापेमारी दल में एसडीपीओ के साथ डीएसपी वसीम रजा, थाना प्रभारी प्रभात कुमार, एसआई पुरुषोत्तम अग्निहोत्री, बीर बहादुर के अतिरिक्त सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
---Advertisement---
और पढ़ें

पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक, डीआईजी ने संगठित अपराध व मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के निर्देश

बिहार में ‘सम्राट’ युग का आगाज़: मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर सम्राट चौधरी ने रचा इतिहास; नीतीश के बाद संभाली कमान



















Total Users : 909689
Total views : 2650632