Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

शिविर में लोगों का बनाया गया आयुष्मान कार्ड, नही हुआ राशन कार्ड में नाम जोड़ने का कार्य

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गिद्धौर( चतरा)। गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र के दुवारी पंचायत भवन में शनिवार को आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया। शिविर में स्वास्थ विभाग द्वारा शुगर, ब्लड प्रेशर जैसे तमाम बीमारियों की जांच की गई। दूसरे तरफ ग्रामीणों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया, लेकिन राशन कार्ड में नाम जोड़ने का कार्य नही हुआ। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंकाधिकारी ने शिविर का जायजा लेते हुए कर्मियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया। वहीं दुवारी के ग्रामीणों ने बताया कि शिविर में राशन कार्ड में नाम नहीं जुड़ने से दिन भर परेशान रहे। शिविर में मुखिया, पंचायत सचिव खुशबू लता कुमारी, स्वास्थ कर्मी, स्वास्थ्य सहिया, डीलर, प्रज्ञा केंद्र संचालक रियाज अंसारी, पंचायत के सहायक उपेंद्र राम व ग्रामीण उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment