Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

उपायुक्त ने कुंदा प्रखंड का किया दौरा, महादेव मठ में की पूजा-अर्चना, सम्बंधित विभाग के पदाधिकारिओ को दिया आवश्यक दिशा निर्देश

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

कुंदा(चतरा)। उपायुक्त कृतिश्री जी ने शनिवार को कुंदा प्रखंड का दौरा कर संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने ऐतिहासिक तीर्थ स्थल महादेव मठ में पूजा-अर्चना कर समृद्धि व शांति की कामना की। उन्होंने महादेव मठ के सुंदरीकरण के लिए लोगों से विचार लिए और संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। वहीं उपायुक्त ने कुंदा स्त्रोनत प्लस 2 उच्च विद्यालय, कस्तूरबा आवसीय विद्यालय, बौधाडीह मे कुसुम योजना व सखीमंडल की महिलाओ से मिलकर वार्ता की, इसके साथ ही कई अन्य स्थानों का निरीक्षण किया और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया। वहीं प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि जयराम भारती ने नाराजगी जाहिर करते कहा की प्रखण्ड कार्यालय में सुबह से लगभग दर्जनों महिला, पुरुष अपनी समस्या को रखने के लिए पहुंचे हुए थे। लेकिन विद्यालय निरीक्षण के उपरांत उपायुक्त सीधे चतरा के लिए प्रस्थान कर गई। जससे ग्रामीणों ने नाराजगी जाहिर की है। वही समाजसेवी व जनप्रतिनिधिओ ने अपने मांग पत्र सौंपने प्रखण्ड कार्यलय पहुंचे हुए थे। भ्रमण के दौरान एसडीओ जहुर आलम, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्रा, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, प्रमुख कमला देवी, सीओ दीपक मिश्रा, बीडीओ साकेत कुमार सिन्हा, बीपीओ राकेश कुमार सिंह, मुखिया मनोज साहू, मुखिया भरत यादव, मुखिया उपेंद्र पासवान, मुखिया प्रतिनिधि अखलेश यादव, मुखिया प्रतिनिधि बिनोद साव, जयराम भारती, विधायक प्रतिनिधि जीतेन्द्र, समाजसेवी मनोज यादव आदि शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment