हंटरगंज(चतरा)। जिले के हंटरगंज प्रखंड अंतर्गत पाण्डेयपुरा में संचालित हाई स्कूल के समीप विद्यापीठ क्लासेस द्वारा शिक्षक दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण किया और कोचिंग के छात्रों के साथ केक काट कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी। कोचिंग संचालक अंकित कुमार द्वारा इस अवसर पर बच्चों को डॉ. कृष्णन की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को ज्ञान वर्धक बाते और जीवन में गुरु के महत्व के बारे में बताया। तत्पश्चात कोचिंग संचालक द्वारा स्थानीय पत्रकार रोहित अलवेला और झारखंड प्रभारी निशांत तिवारी को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। दोनों स्थानीय पत्रकारों ने विद्यापीठ क्लासेस प्रबंधन के प्रति अविस्मरणीय पहल के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। ज्ञात हो कि विद्यापीठ क्लासेस क्षेत्र में एक उभरता हुआ कोचिंग संस्थान है। जो अपने अनुभव से बच्चों का भविष्य निर्माण करने का कार्य कर रहा है।
विद्यापीठ क्लासेस में शिक्षक दिवस पर निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पत्रकारों को किया गया सम्मानित

On: September 6, 2025 1:28 AM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 1179903
Total views : 3012361