कान्हाचट्टी (चतरा)। कान्हाचट्टी प्रखंड के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के साथ तुलबुल पंचायत में युवा निगरानी समिति के सदस्यों ने भारत रत्न भारत के प्रथम उप राष्ट्रपति व पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस बड़े ही हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। युवा निगरानी समिति के सदस्यों ने प्रखंड के तुलबुल पंचायत के केंदरी बुध बाजार में सार्वजनिक रूप से शिक्षक दिवस सह सम्मान समारोह का आयोजन किया। जिसमें क्षेत्र के सभी शिक्षकों को आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। जिसका नेतृत्व राजेंद्र यादव व सिकंदर सिंह खरवार ने किया। इस अवसर पर युवा निगरानी समिति के सक्रिय सदस्य समाजसेवी राजेंद्र यादव ने शिक्षक सुभाष चंद्र पासवान को माला पहनाकर व अंग वस्त्र से सुशोभित कर चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिए। उसके बाद शिक्षक सह समाजसेवी व युवा निगरानी समिति के प्रवक्ता नरेश कुमार पासवान को इंद्रदेव कुमार ने माला पहनकर व अंग वस्त्र देकर चरण स्पर्श करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। उसके बाद संतोष कुमार यादव ने शिक्षक महावीर मंडल को गांगो कुमार शर्मा को लखन पासवान ने, शिक्षक जितेंद्र सिंह खरवार को सिकंदर सिंह खरवार ने माला पहना कर अंगवस्त्र देखकर सम्मानित किया। शिक्षक सुभाष चंद्र पासवान ने कहा की शिक्षा मानव जगत का वह हिस्सा है जिससे व्यक्ति का व्यक्तित्व, सामाजिक आर्थिक, नैतिक, चारित्रिक सभी पक्षों का विकास होता है। साथ ही शिक्षकों को भी अपनी मर्यादा का ख्याल रखना पड़ता है। जिससे समाज में शिक्षकों के प्रति सम्मान का दृष्टिकोण बना रहे। कुछ शिक्षक के चलते और उनके व्यवहार के चलते हीं समाज में शिक्षक का जो पूर्व में स्थान था वह आज के समय में घटते नजर आ रहा है। इस अवसर पर अन्य ने भी अपने विचार रखे।
---Advertisement---
और पढ़ें

राजेंद्र प्रसाद खत्री के स्वास्थ्य में सुधार के शुभ संकेत, रांची के राज अस्पताल में भर्ती; शुभचिंतकों ने जाना हाल

उपायुक्त ने प्राथमिक विद्यालय, आंगनवाड़ी केंद्र, जनवितरण प्रणाली दुकान, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेत कई योजनाओं का किया निरीक्षण*

सनसनी: मिटको कॉलोनी में महिला की गला रेतकर निर्मम हत्या; स्कूल से लौटे मासूम बेटे ने देखी माँ की खून से लथपथ लाश

जंगल है तो मंगल है, श्री श्री रविशंकर के जन्मदिवस पर सिसई के जंगलों में पेड़ों को बांधा गया रक्षासूत्र!















Total Users : 963319
Total views : 2723520