सिमरिया/गिद्धौर (चतरा)। बुधवार को ईद मिलाद-उन-नबी और कर्मा पर्व को लेकर सिमरिया व गिद्धौर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। सिमरिया थाने में आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिप सदस्य देवनंदन साहु व संचालन थाना प्रभारी सुर्य प्रताप सिंह ने किया। मौके पर उपस्थित लोगों से पर्व को शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई। थाना प्रभारी ने कहा कि दोनों समुदाय का पर्व है। इसे आपसी सौहार्द और भाईचारगी के बीच मनाये। पर्व में किसी भी तरह की अफवाह या विवाद की स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचना दें। शांति और सद्भाव बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस दौरान यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस सक्रिय रहेगी। बैठक में नरेश साव, सलीम अख्तर, मो. इदरीस, मो. अख्तर, समसुदिन, इब्राहिम आदि शामिल हुए। वहीं गिद्धौश्र थाने में आयोजित बैठ की अध्यक्षता अंचलाधिकारी अनंत सयनम विश्वकर्मा तथा संचालन थाना प्रभारी शिवा यादव ने किया। बैठक में चिशेष रुप से कांग्रेस पार्टी प्रदेश सचिव आभा ओझा विधायक प्रतिनिधि सह मंडल अध्यक्ष, प्रखंड सांसद प्रतिनिधि आदि मौजूद थे। बैठक में ईद मिलाद-उन-नबी का त्यौहार शांति व सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया। पर्व के दौरान शराब व अन्य नशा पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहने की बात कही गई। सीओ ने कहा कर्मा पूजा में करम डाल विसर्जन के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत है। गहरे पानी नहीं जाएंगे और लोग सतर्कता के साथ विसर्जन करेंगे। वहीं थाना प्रभारी ने कहा कि त्यौहार के दौरान हुड़दंगियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। इस दौरान थाना प्रभारी ने अफवाह से बचने की अपील करते हुए सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट नहीं करने की बात कही।
---Advertisement---






















Total Users : 960198
Total views : 2719322