गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत चतरा-चौपारण रोड स्थित पांडेय महुआ चौक में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र का उद्घाटन बुधवार को किया गया। मुख्य अतिथि अंचलाधिकारी अनंत सयनम विश्वकर्मा, उप प्रमुख प्रीतम यादव, डॉ. महेश साहू ने संयुक्त रूप दीप प्रज्वलित व फीता काटकर किया। सीओ ने कहा जन औषधि केंद्र से आम जनों के लिए थोड़ी राहत साबित होगा। आवश्यक जीवन रक्षक दवाएं बाजार से 50 से 80 प्रतिशत तक सस्ती दरों पर उपलब्ध होगी। इससे मरीज को न सिर्फ आर्थिक बोझ से राहत मिलने के साथ गुणवत्तापूर्ण दवाएं आसानी से उपलब्ध होगी। बताया गया कि इस जन औषधि केंद्र में आसपास के ग्रामीण गरीब असहाय लोगों को कम से कम दरों पर दवा उपलब्ध है। मौके पर उप मुखिया विकास कुमार पांडेय, पंकज हिमालय, डेनियल श्याम, भेखलाल रविदास, गौतम पांडेय, सुबोध चौबे एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
---Advertisement---
और पढ़ें

राजेंद्र प्रसाद खत्री के स्वास्थ्य में सुधार के शुभ संकेत, रांची के राज अस्पताल में भर्ती; शुभचिंतकों ने जाना हाल

उपायुक्त ने प्राथमिक विद्यालय, आंगनवाड़ी केंद्र, जनवितरण प्रणाली दुकान, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेत कई योजनाओं का किया निरीक्षण*

गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज ने वर्ष 2025-26 के उत्कृष्ट प्लेसमेंट उपलब्धियों को साझा करते हुए सत्र 2026-27 में नामांकन प्रारंभ होने की घोषणा की

जंगल है तो मंगल है, श्री श्री रविशंकर के जन्मदिवस पर सिसई के जंगलों में पेड़ों को बांधा गया रक्षासूत्र!

















Total Users : 963355
Total views : 2723567