आम्रपाली-चंद्रगुप्त परियोजना क्षेत्र के विस्थापित -प्रभावित हायवा वाहन मालिकों ने की बैठक

SHASHI PATHAK
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

चतरा सांसद कालीचरण सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुवे मनोनीत प्रतिनिधि प्रेम विकास का किया स्वागत

माननीय सांसद श्री सिंह द्वारा विस्थापित -प्रभावित परिवारों की व्यथा समझते हुवे किया गया योग्य प्रतिनिधि का मनोनयन: बिजय कुमार साहु(संयोजक मंडली अध्यक्ष)


टंडवा (चतरा) : मंगलवार को आम्रपाली-चंद्रगुप्त परियोजना क्षेत्र के विस्थापित -प्रभावित हायवा संयोजक मंडली की बैठक कसियाडीह में अध्यक्ष बिजय कुमार साहु के नेतृत्व में हुई, जिसकी अध्यक्षता दशरथ महतो ने किया। जहां चतरा लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद कालीचरण सिंह द्वारा सीसीएल परियोजनाओं के लिए मनोनीत प्रतिनिधि प्रेम विकास उर्फ मंटू सिंह का लोगों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर जोरदार स्वागत किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष बिजय कुमार साहु समेत मौजूद लोगों ने सांसद के प्रति आभार व्यक्त करते हुवे कहा कि योग्य प्रतिनिधि नियुक्त कर उन्होंने सीसीएल परियोजना क्षेत्र के विस्थापित -प्रभावित परिवारों की व्यथा को समझा है। पूर्व निर्धारित भाड़ा में भारी कटौती से वाहन मालिकों की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है जिसपर अब शीघ्र विराम लगने की उम्मीद जताई गई। नव नियुक्त सांसद प्रतिनिधि श्री प्रेम विकास ने लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का भरोसा जताते हुवे लोगों से कहा वे सभी मामलों का समुचित पटल पर रखकर निष्पादित कराने का हर संभव प्रयास करेंगे। इस मौके पर पंसस राजेश चौधरी, ईश्वरी साहु, सुबोध कुमार,पवन कुमार,दीपक महतो,नीरु महतो, रंजीत कुमार महतो, बसंत कुमार, सुनील सुंडी, प्रवीण शर्मा,विकास कुमार,अजय साहु, युगेश्वर महतो,उमेश कुमार,अजय कुमार , अमित कुमार, राजू खान, मेहताब अंसारी समेत दर्जनों मौजूद थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *