प्रतापपुर(चतरा)। पिरामल फाउंडेशन द्वारा सोमवार को प्रतापपुर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोमे में रीड-ए-थॉन पठन अभियान का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में पुस्तक पढ़ने की आदत विकसित करना, उनमें ज्ञानार्जन की भावना जागृत करना और संवाद क्षमता के साथ आत्मविश्वास को मजबूत बनाना था। कार्यक्रम के दौरान सुबह 11ः00 बजे से 11ः30 बजे तक विद्यार्थियों को पुस्तक पढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। इस कार्यक्रम की सहभागिता निभाते हुए शिक्षकों एवं शिक्षिका ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए बच्चों का मार्गदर्शन किया। फाउंडेशन से आए विनीत कुमार और सम्राट कुमार ने बताया कि ऐसे अभियान बच्चों में सकारात्मक सोच, अध्ययन की आदत और भाषा कौशल को निखारने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि पढ़ने की आदत से विद्यार्थी न केवल परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करेंगे बल्कि भविष्य में समाज के सजग और जागरूक नागरिक भी बनेंगे। दोनो ने यह संदेश दिया कि किताबें ज्ञान का सबसे बड़ा खजाना हैं और बच्चों को इनसे जुड़ने के अधिक अवसर दिए जाने चाहिए। इस दौरान विद्यालय की विधि व्यवस्था पठन-पाठन, छात्र एवं छात्राओं की उपस्थिति, मध्यान भोजन एवं शिक्षकों-छात्रों के बीच पठन पाठन की तरीके को देखकर प्रसन्नता जाहिर किया। जबकि विद्यालय में छात्र एवं छात्राओं की उपस्थिति और इस अनुपात में वर्ग कक्ष भवन की कमी को देखकर उन्होंने विद्यालय परिसर में अतिरिक्त भवन निर्माण कराए जाने पर बल दिया।
---Advertisement---






















Total Users : 789434
Total views : 2484414