समावेशी शिक्षा के तहत पीएम श्री मध्य विद्यालय में शिविर का आयोजन
गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय में झारखंड शिक्षा परियोजना तत्वाधान में समावेशी शिक्षा के तहत शिविर का आयोजन शनिवार को किया गया। जहां 50 दिव्यांग छात्रों का एलिम्को टीम के मुख्य जांचकर्ता अरविन्द पाल व अन्य द्वारा किया गया। जिसमें 22 दिव्यांग छात्रों को 2026-27 के लिए ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, हियरिंग एंड रोलेटर इत्यादि उपकरण वितरण के लिए चिन्हित किया गया। साथ ही 14 दिव्यांग छात्रों के बीच व्हीलचेयर, ट्राई साइकिल, हियरिंग एड मशीन इत्यादि उपकरण वितरण किया गया। ताकि समाज के मुख्य धारा से यह दिव्यांग बच्चे जुड़ सके और शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा कर सकें। कार्यक्रम में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, पीएम श्री मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक, सीआरपी, दिव्यांग छात्र व दनके अभिभावक शामिल थे।
नोट फोटोः- उपकरण वितरण करते पदाधिकारी
ट्रक के चपेट में आने से एक गंभीर, रेफर
गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित मुख्य चौक के समीप एक ट्रक के चपेट में आने से स्थानिय निवासी रामेश्वर केशरी शनिवार शाम गंभर रुप से घायल हो गया। ग्रामीणों के तत्परता से घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया। बताया गया कि ट्रक बोकारो से सीमेंट लादकर गिद्धौर स्थित जय मां कंस्ट्रक्शन के गोदाम में खाली कर चलान लेने मुख्य चौक पर आया। इसी बीच रामेश्वर केशरी ट्रक के चपेट में आ कर गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते हीं सहायक अवर निरीक्षक विद्यानंद शर्मा दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर चालक तथा ट्रक को जब्त करने के साथ पुलिस जांच में जुटी है।




















Total Users : 1171152
Total views : 3000568