चतरा। जिले में जगह-जगह झोलाछाप डॉक्टर अपनी दुकानें चला रहे हैं। जानकारी के अभाव में झोलाछाप डॉक्टरों का इलाज कई बार जानलेवा भी साबित होता है। ऐसा ही एक ताजा मामला चतरा जिले के हंटरगंज प्रखंड के वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहां तथाकथित झोलाछाप डॉक्टर के गलत इंजेक्शन से एक 48 वर्षीय महिला की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि इंजेक्शन देने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसकी जानकारी होते ही आनन-फानन में क्लिनिक पहुंचे। जहां महिला मृत अवस्था में मिली। मृत महिला मास्टर मुहल्ला जोरी निवास पनवा देवी 48 वर्ष शंकर दास की पत्नी है। परिजनों ने बताया पनवा शुक्रवार शाम बुखार की शिकायत के बाद गांव के ही एक निजी क्लिनिक कंपाउंडर डॉक्टर सरवर के पास गई थी। डॉक्टर ने तुरंत ही एक इंजेक्शन लगा दिया। जिसके बाद पनवा की हालत खराब हो गई और 5 मिनट के बाद ही उसकी मौत हो गई। इसी बीच झोलाछाप डॉक्टर गुलाम सरवर मामला बिगड़ते देख अपना क्लीनिक छोड़ नौ दो ग्यारह (फरार) हो गया। उसके बाद परिजन उसके शव को लेकर घर पहुंचे। इधर जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा भेज दिया। खबर लिखे जाने तक परिजनों के द्वारा थाने में कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया था। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। हालांकि मौत का स्पष्ट कारण पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।
तथाकथित झोलाछाप डॉक्टर के चक्कर में महिला की मौत, इंजेक्शन लगाने के बाद बिगड़ी थी तबीयत, 5 मिनट में तोडा दम, क्लिनिक बंद कर आरोपी फरार, पुलिस को है आवेदन का इंतजार

On: August 30, 2025 9:18 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 1075374
Total views : 2876665