इटखोरी(चतरा)। इटखोरी प्रखंड क्षेत्र के शहरजाम पंचायत अंतर्गत महौदा गांव में आयोजित गणपति पूजा का विधायक कुमार उज्जवल दास ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि इस गांव के विकास में मेरा ध्यान रहेगा। एक साल में नहीं तो दो साल में गांव का विकास अवश्य करूंगा यह वचन मैं गणेश जी महाराज के सामने दे रहा हूं। मैं अपने पिता के अधूरे सपनों को जरूर पूरा करने की कोशिश करूंगा। वहीं समिति के अध्यक्ष अनुज कुमार दांगी ने विधायक को अंग वस्त्र देकर सम्मानित भी किया। ज्ञात हो कि पूरे प्रखंड में गणपति पूजा मात्र इसी गांव में किया जाता है। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष देवकुमार सिंह, शिवकुमार राणा, नन्द किशोर पोद्दार, डोमन राणा, जिप सदस्य सरिता देवी, उपप्रमुख संजय गुप्ता, निरंजन सिंह, रणधीर सिंह, ज्ञानी यादव समेत भारी संख्या में पुरुष एवं महिला श्रद्धालु शामिल थे।
---Advertisement---























Total Users : 789501
Total views : 2484508