Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

एक मरीज की खबर लिखने पर महिला चिकित्सक ने दो वरिष्ट पत्रकारों पर थाना में दिया आवेदन, चतरा प्रेस क्लब अध्यक्ष ने की कड़ी निंदा, कहा पत्रकारों की आवाज़ दबाने का घिनौना षड्यंत्र

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

इटखोरी(चतरा)। इटखोरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की महिला चिकित्सक डॉ. अर्चना मधुर ने दो स्थानिय वरिष्ट पत्रकरों के विरुद्ध थाने में आवेदन देकर पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर ही सवाल खड़ा कर दिया है। इलाज में लापरवाही और मरीजों से बदसलूकी की खबर प्रकाशित होने के बाद, डॉक्टर साहिबा ने वरिष्ट पत्रकार विजय शर्मा एवं अशोक पांडेय पर सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए इटखोरी थाने में आवेदन दे दिया है। वहीं मामले को संज्ञान लेते हुए चतरा प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुनील कश्यप के नेतृत्व में इटखोरी प्रखंड मुख्यालय स्थित टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स होटल में पत्रकारों ने एक बैठक कर डॉक्टर के खिलाफ निन्दा प्रस्ताव लिया। हालांकि, खबर लिखे जाने तक पुलिस द्वारा कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई थी, लेकिन इस मामले ने पत्रकारिता जगत में रोष की लहर जरूर पैदा कर दी है। हाल के दिनों में इलाज के अभाव में कई मरीज तड़पते रहे, जिसके आधार पर पत्रकारों ने जिम्मेदारीपूर्वक समाचार प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद डॉ. अर्चना मधुर ने बौखलाहट में पत्रकारों के विरुद्ध इटखोरी थाना में आवेदन दे डाला। इसे पत्रकार समाज ने मीडिया की स्वतंत्रता पर हमला और सच्चाई को दबाने का प्रयास करार दिया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संघ ने भी इस मामले में हस्तक्षेप करने का निर्णय लिया है। संगठन के प्रतिनिधियों का कहना है कि यदि शिकायतें सत्य पाई गईं, तो वे कानूनी कार्यवाही के लिए संबंधित मंचों पर मामला उठाएंगे। चतरा प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री कश्यप व पत्रकारों ने इस घटना की निंदा करते हुए इसे पत्रकारों की स्वतंत्रता पर हमला बताया है। उनका कहना है कि सच्चाई को उजागर करना अगर अपराध है, तो समाज में लोकतंत्र का कोई स्थान नहीं बचेगा। कहा जिले के पत्रकार केस से नहीं डरने वाले हैं। अध्यक्ष ने कहा कि इस मामले में पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल सीएस से मिलकर इस पूरे प्रकरण पर सीसीटीवी कैमरा के आधार पर निष्पक्ष जांच कर, विवादों से नाता रखने वाली चिकित्सक पर उचित कार्रवाई करने की मांग करेंगा। मौके पर पत्रकार मो. रिजवान, मो. अली, विजय शर्मा, अशोक कुमार पाण्डेय, पंकज सिंह, रणधीर सिंह, अनुज पांडेय, बिजेश प्रसाद, रवि सिन्हा, रवि कुमार, महेश प्रजापति, संतोष दास, अमित सिंह, आनंद ठाकुर समेत अन्य मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment