गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित रामसागर आहर के समीप सार्वजनिक जमीन को अतिक्रमण किए जाने के विरोध में बुधवार को ग्रामीणों की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता कांशी राम दांगी ने किया। बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने बारी-बारी से सार्वजनिक जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने से संबंधित जानकारी देते हुए बताया कि आहर के आस-पास सार्वजनिक जमीन पर लोग कब्जा कर रहे हैं। जबकी उक्त स्थान के पास छठ घाट एवं हिंदू रीति रिवाज के अनुसार 10 गात्र, वीरखोद जैसे कार्यक्रम सार्वजनिक तौर पर गिद्धौर, सियारी, चंदाबांद गांव के लोग करते हैं। लोगों ने सार्वजनिक जमीन को कब्जा नहीं करने का निर्णय लिया। जमीन पर अतिक्रमण करने वाले योधी दांगी एवं प्रकाश दांगी पिता स्व. कोमल महतो, प्रणाय दांगी पिता स्व. बंधु महतो को पूरे समाज ने मिनी लोचर के सीधा रहने व आगे नहीं बढ़ने की बात समाज के लोगों ने कहा है। नहीं मानने पर अतिक्रमण कर रहे लोगों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए अंचला अधिकारी को आवेदन देने की बात कही है। बैठक में पूर्व पंचायत समिति सदस्य महादेव दांगी, पूर्व दुर्गा पूजा अध्यक्ष दशरथ दांगी, कैलाश दांगी, वार्ड सदस्य रामदेव साव, प्रकाश दांगी, गोविंद दांगी, निरंजन दांगी, राजेश कुमार, हितनारायण दांगी, संजय दांगी समेत अन्य मौजूद थे।
सार्वजनिक जमीन में अतिक्रमण करने वालों को समाज ने दी हिदायत

On: August 27, 2025 11:36 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

















Total Users : 1119398
Total views : 2937959