प्रतापपुर(चतरा)। प्रतापपुर प्रखंड के रामपुर, टंडवा व चन्द्री-गोविंदपुर पंचायत सचिवालय में पंचायत स्तर पर आयुष्मान कार्ड बनाए जाने को लेकर दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सोमवार को तीनों पंचायत में कुल 650 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया। रामपुर पंचायत सचिवालय में 240 का आयुष्मान कार्ड बनाया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग के कंप्यूटर ऑपरेटर ईश्वर दांगी, प्रज्ञा केंद्र संचालक रोहित कुमार, पंचायत सचिव सूरज रजक, कनीय अभियंता श्रवण सिह उपस्थित थे। टंडवा पंचायत सचिवालय में 230 लोगों का आयुष्मान कार्ड, कनीय अभियंता शिवकुमार दास के उपस्थिति में बनाया गया। वहीं चन्द्री-गोविंदपुर पंचायत सचिवालय और सीएससी सेंटर में 180 व्यक्तियों का आयुष्मान कार्ड, कनीय अभियंता प्रदीप कुमार, सीएससी केंद्र संचालक निरंजन कुमार, लवकुश कुमार तथा पंचायत सचिव सूरज उरांव के उपस्थिति में बनाया गया। मंगलवार को जोगीडीह पंचायत में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शिविर लगाया जाएगा।
---Advertisement---



















Total Users : 911489
Total views : 2653229