चतरा। जिले के लावालौंग प्रखंड की बेसहारा विधवा सुमिता देवी के सहयोग के लिए विभिन्न माध्यमों से सूचना मिलने के बाद मंधनियां मुखिया दहनी देवी ने कदम बढ़ाया है। मुखिया पति भोला राम ने चावल, आटा, आलू, हल्दी, तेल समेत अन्य खाने-पीने की सामग्री खरीद कर विधवा सुमिता के घर पहुंचकर मुहैया कराया। साथ ही कहा कि बीडीओ विपिन कुमार भारती द्वारा उठाए गए कदम को पूरा करने का जिम्मा मैं ले रहा हूं। बताया गया कि विधवा सुमिता देवी व दोनों बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र बनवाकर आधार कार्ड बनवाकर शीघ्र ही सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। जबकी दोनों बच्चों का नामांकन भी स्कूल में करवाया जाएगा। ज्ञात हो कि सुमिता एवं उसके दोनों बच्चों में से आज तक ना ही किसी का आधार कार्ड बना, ना राशन कार्ड और ना ही किसी प्रकार के सरकारी लाभ अब तक उन्हें मिल पाया है। राम मंदिर के वरिष्ठ सदस्य जगदेव प्रजापति, दिनेश प्रजापति, अमित कुमार मिश्रा, भरत प्रजापति, रंजीत साहु, चन्द्रदेव प्रजापति, राजू प्रजापति, सुरेश प्रजापति, उमेश प्रसाद केशरी, मंटु प्रसाद केशरी, महेन्द्र प्रजापति के द्वारा पहल करते हुए सुमिता देवी की भूखमरी वाले हालात से बीडीओ विपिन कुमार भारती को अवगत कराया गया था। इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए दो दिन पूर्व सुमिता के सहयोग के लिए सबसे पहले बीडीओ ने कदम बढ़ाया था।
बीडीओ के बाद मुखिया ने भी बेसहारा सुमिता के मदद के लिए बढ़ाया कदम

On: August 26, 2025 12:23 AM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 1119425
Total views : 2938001