चतरा। लावालौंग प्रखंड मुख्यालय निवासी सह रक्त मित्र लावालौंग के संस्थापक विवेक केसरी को संघर्ष ज्योति सम्मान से सम्मानित किया गया है। उक्त विषय की जानकारी देते हुए विवेक केशरी ने बताया कि रोटी बैंक यूथ क्लब धनबाद एवं भूली ब्लड डोनर्स धनबाद के तत्वाधान में उक्त सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमें नेपाल, भूटान, झारखंड समेत 18 राज्यों के रक्तवीरों को आमंत्रित किया गया था। सभी आमंत्रित रक्तवीरों सह सामाजिक कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, धनबाद विधायक राज सिन्हा, पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल एवं जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह के द्वारा सम्मानित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। ज्ञात हो कि विवेक केसरी स्वयं 37 बार रक्तदान कर चुके हैं। वहीं उनके द्वारा अभी तक 35 बड़े रक्तदान शिविरों का भी आयोजन किया जा चुका है। जबकी झारखंड के कोने-कोने से अस्पतालों में इलाजरत जिन मरीजों को खून की आवश्यकता होती है ऐसे कई मरीजों को हमेशा विवेक केसरी के द्वारा खून उपलब्ध करवाया जाता है। जिसमें थैलेसीमिया, सिकल सेल, एनीमिया, दुर्घटनाग्रस्त, प्रस्तुति एवं डायलिसिस के मरीज शामिल हैं।
---Advertisement---
और पढ़ें

लोहरदगा मंडल कारा में “मुलाकात कानूनी सहायता केंद्र” का शुभारंभनालसा नई दिल्ली और झालसा रांची के निर्देशानुसार व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डालसा श्री राजकमल मिश्रा के मार्गदर्शन में मंडल कारा, लोहरदगा परिसर में 12 मई 2026 को मंडल कारा के बंदियों के परिजनों को कानूनी सहायता, सुगम मुलाकात तथा उनकी समस्याओं का समाधान करने के उद्देश्य से *”मुलाकात कानूनी सहायता केंद्र”* की शुरुआत की गई। इस दौरान डालसा सचिव श्री मनोरंजन कुमार, प्रभारी जेलर मो सोनू एलएडीसीएस चीफ श्री नसीम अंसारी सहित जेल के पुलिस बल व पीएलवी उपस्थित थे। डालसा सचिव ने बताया कि इस सहायता केंद्र का उद्देश्य बंदियों के परिजनों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, बंदियों से सुगम मुलाकात सुनिश्चित कराना, उनके समस्याओं का समाधान करना और न्याय तक उनकी पहुंच सुनिश्चित करना है। वहीं डालसा सचिव ने बताया कि इस केंद्र में पीएलवी की भी नियुक्ति की गई है। जो मंडल कारा, लोहरदगा के बंदियों से मुलाकात करने पहुंचे उनके परिजन या परिचित को कानूनी जानकारी और सहायता प्रदान करेंगे। साथ ही बंदी से मुलाकात करने आए लोगों से उनका विवरण तालिका में अंकित करेंगे। जिसमें मुलाकात करने आने वाले का नाम, पता, किससे मुलाकात करनी है, मामले का विवरण, पुलिस स्टेशन, न्यायालय जहां मामला लंबित है. मामले का चरण, सुनवाई की अगली तारीख, कानूनी सहायता अंतर्गत वकील की जानकारी सहित अन्य जानकारी तालिका में अंकित करेंगे। उन्होंने बताया कि केंद्र के संचालन के लिए आवश्यक स्थान और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। इस दौरान उन्होंने जेल परिसर और मुलाकात स्थल का निरीक्षण कर स्वच्छता, पेयजल और बैठने की व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही मंडल कारा के अधिकारियों को निर्देश दिया कि मुलाकात व्यवस्था को और अधिक व्यवस्थित और पारदर्शी बनाया जाए, ताकि परिजनों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके।

व्यवसायियों की सुरक्षा को लेकर एसपी से मिला चैंबर और सर्राफा एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल, सुरक्षा बढ़ाने की मांग

हेसल साइडिंग की बदहाली से ट्रक मालिकों में भारी आक्रोश, पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू से लगाई मदद की गुहार



















Total Users : 959736
Total views : 2718702