Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

भारी बारिश में बह गया सड़क, नदी में तबदील

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पत्थलगड़ा(चतरा)। पत्थलगड़ा प्रखंड अंतर्गत नावाडीह पंचायत के गोबरदहिया में मिट्टी मोरम सड़क तीन दिन के भारी बारिश में बहकर नदी में तब्दील हो गई। ग्रामीण सूरज देव दांगी ने बताया कि हम सभी ग्रामीण अपने निजी खर्च से सड़क बनवाए थे। जबकी पूर्व मुखिया मेघन दांगी के द्वारा एक छोटा सा पुलिया का निर्माण कराया गया था। पुलिया अभी सुरक्षित है लेकिन मिट्टी मोरम सड़क बहकर पूरी तरह से नदी में तब्दील हो गई। साथ हीं आसपास लगे फसल भी बरबाद हो गए। सड़क के बह जाने से गोबरदहीया टोले बच्चों का स्कूल भी बंद हो गया। अब जबतक सड़क नहीं बन जाता है तबतक आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि जिप सदस्य रामसेवक भगत को गढ़वाल बनाने के लिए आवेदन दिए थे, लेकिन नही बनाया गया और गढ़वाल नही रहने के कारण सड़क पूरी तरह बह गया। हालांकि सीओ उदल राम, पूर्व मुखिया मेघना दांगी व जिला परिषद सदस्य सड़क के स्थिति का जायजा लिया और ग्रामीणों से सड़क बनावे का अश्वासन दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment